उत्तर प्रदेश

50 लाख लोग बनेंगे गवाह! काशी आ रहे हैं पीएम मोदी, आसमान में राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजेगा नमो घाट

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने काशी दौरे के दौरान नमो घाट पर आयोजित होने वाले भव्य एयर शो में शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के अनुसार, 22, 24 और 25 अक्टूबर तक चलने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई, तेजस, सूर्य किरण और सारंग टीम अपने रोमांचक करतब दिखाएंगी. इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा व्यवस्था के चलते नमो घाट को फिलहाल आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी जाएंगे

भाजपा महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी आ रहे हैं. वे 25 अक्टूबर को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर एक एयर शो आयोजित किया जाएगा. इसमें राफेल और हरक्यूलिस समेत वायुसेना के दूसरे लड़ाकू विमान गूजेंगे. यह सब वाराणसी की जनता देखेगी और लगभग 50 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है.’

प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि 24 अक्टूबर को वाराणसी के स्कूलों के बच्चे एयर शो में पहुंचेंगे और उस शो को देखेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि एयर शो के दौरान गाजीपुर और प्रयागराज जैसे स्थानों से विमान उड़ान भरेंगे. यह कार्यक्रम भव्य होगा और यह वाराणसी की जनता के लिए पहला अवसर होगा.

नमो घाट पर 22, 24 व 25 अक्टूबर को भव्य एयर शो का आयोजन

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से हो रहा है. मैं वाराणसी की जनता की ओर से अपने देश के प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं.

उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 व 25 अक्टूबर को भव्य एयर शो का आयोजन होगा. ‘विंग्स ओवर गंगा’ की थीम पर राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे. सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम भी रोमांचक करतब दिखाएंगी.

नमो घाट आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है

फिलहाल, एयर शो की तैयारियों में तेजी लाई गई है. एयर शो और सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण नमो घाट को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है. नमो घाट घूमने आए लोग वापस लौटाए जा रहे हैं. एयर शो के मुख्य आयोजन स्थल नमो घाट पर रंगाई-पुताई और आकर्षक पेंटिंग का काम जोरों पर है. बड़े पैमाने पर टेंट लगाने और आयोजन स्थल को सजाने-संवारने का कार्य चल रहा है. वहीं, कर्मचारी घाट की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें-LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

16 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

26 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

39 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

1 hour ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

1 hour ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

1 hour ago