Pratapgarh Suicide inside Police Station: सुनिल गोस्वामी/प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक ने कोतवाली के ही बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आला अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे.
मृतक की पहचान 22 साल के अर्जुन के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस एक युवती को बरामद कर पूछताछ के लिए थाने लाई थी. इसी दौरान अर्जुन भी उसके पीछे-पीछे कोतवाली पहुंच गया.
बताया जा रहा है कि युवती से जुड़े मामले में पहले भी केस दर्ज हुआ था और दूसरी बार एफआईआर दर्ज होने की खबर से युवक बेहद नाराज और तनाव में था. हालांकि, उसने यह खौफनाक कदम किन हालात में उठाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.
थाने पहुंचने के बाद अर्जुन ने बाथरूम जाने की बात कही. जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर अर्जुन फंदे से लटका हुआ मिला. यह नजारा देखते ही थाने में सनसनी फैल गई.
घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि अर्जुन कब थाने आया, उसकी किससे बातचीत हुई और पूरा घटनाक्रम कैसे हुआ.
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार भाटी के अनुसार मामले को लेकर हर पहलू पर जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: दुकान के अंदर हाथ-पैर बांधकर 10 साल की मासूम से दरिंदगी! दिल्ली में 56 साल का मकसूद गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…