Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रेमिका के पीछे पहुंचा थाने, फिर ऐसा क्या हुआ कि बाथरूम में फंदे पर लटका प्रतापगढ़ का युवक?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पट्टी कोतवाली में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 22 वर्षीय एक युवक ने कोतवाली परिसर के ही बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

Pratapgarh Youth Commits Suicide inside Patti Police Station Bathroom

Pratapgarh Suicide inside Police Station: सुनिल गोस्वामी/प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक ने कोतवाली के ही बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आला अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे.

प्रेमिका के पीछे कोतवाली पहुंचा युवक

मृतक की पहचान 22 साल के अर्जुन के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस एक युवती को बरामद कर पूछताछ के लिए थाने लाई थी. इसी दौरान अर्जुन भी उसके पीछे-पीछे कोतवाली पहुंच गया.

बताया जा रहा है कि युवती से जुड़े मामले में पहले भी केस दर्ज हुआ था और दूसरी बार एफआईआर दर्ज होने की खबर से युवक बेहद नाराज और तनाव में था. हालांकि, उसने यह खौफनाक कदम किन हालात में उठाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

दरवाजा तोड़ा तो उड़े होश

थाने पहुंचने के बाद अर्जुन ने बाथरूम जाने की बात कही. जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर अर्जुन फंदे से लटका हुआ मिला. यह नजारा देखते ही थाने में सनसनी फैल गई.

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि अर्जुन कब थाने आया, उसकी किससे बातचीत हुई और पूरा घटनाक्रम कैसे हुआ.

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार भाटी के अनुसार मामले को लेकर हर पहलू पर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: दुकान के अंदर हाथ-पैर बांधकर 10 साल की मासूम से दरिंदगी! दिल्ली में 56 साल का मकसूद गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital