इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, प्रयागराज के चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के तहत दाखिल सभी प्रत्याशियों के प्रपत्रों की जांच दिनांक 6 जुलाई एवं 7 जुलाई को संपन्न हुई. जांच के दौरान कुछ प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में विसंगतियाँ पाई गईं, जिनकी सूचना संबंधित प्रत्याशियों को दूरभाष के माध्यम से दी गई.
प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया गया. अब दिनांक 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) को चुनाव समिति द्वारा प्राप्त सभी साक्ष्यों का सम्यक परीक्षण किया जाएगा. तत्पश्चात 09 जुलाई 2025 को चुनाव में भाग लेने वाले पात्र प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.
चुनाव अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करें. कोर्ट परिसर में हैण्डबिल, स्टीकर, पम्पलेट का वितरण, भोज या किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
यदि किसी प्रत्याशी द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है, तो चुनाव समिति द्वारा उस प्रत्याशी का नाम सूची से हटा दिया जाएगा. साथ ही, इस निर्णय के विरुद्ध किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी राधा कान्त ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने दिया.
इधर चुनाव प्रक्रिया अपनी गति से चल रही है उधर हाईकोर्ट परिसर व शहर में चुनावी गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है. अधिवक्ता संगठनों ने छोटी बैठकों अपने प्रत्याशी को समर्थन जुटाने की गतिविधियां शुरू कर दी है और प्रत्याशियों ने भी घर घर जाकर संपर्क बढ़ा दिया है.
यंग लायर्स एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष कुमार त्रिपाठी को समर्थन दिया है. त्रिपाठी पहले इसी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं. बैठक की अध्यक्षता विशेष राजवंशी व संचालन महासचिव,सुबोध त्रिपाठी ने किया।बैठक में एसोसिएशन के तमाम सदस्य शामिल हुए.
भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…