Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हाईकोर्ट बार चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच जारी, 9 जुलाई को प्रत्याशियों की अंतिम सूची होगी प्रकाशित

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, प्रयागराज के चुनावों में नामांकन पत्रों की जांच 6 और 7 जुलाई को पूरी कर ली गई. चुनाव समिति ने आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

allahabad high Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, प्रयागराज के चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के तहत दाखिल सभी प्रत्याशियों के प्रपत्रों की जांच दिनांक 6 जुलाई  एवं 7 जुलाई को संपन्न हुई. जांच के दौरान कुछ प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में विसंगतियाँ पाई गईं, जिनकी सूचना संबंधित प्रत्याशियों को दूरभाष के माध्यम से दी गई.

प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया गया. अब दिनांक 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) को चुनाव समिति द्वारा प्राप्त सभी साक्ष्यों का सम्यक परीक्षण किया जाएगा. तत्पश्चात 09 जुलाई 2025  को चुनाव में भाग लेने वाले पात्र प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.

कोर्ट परिसर में भोज पर प्रतिबंध लागू

चुनाव अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करें. कोर्ट परिसर में हैण्डबिल, स्टीकर, पम्पलेट का वितरण, भोज या किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

यदि किसी प्रत्याशी द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है, तो चुनाव समिति द्वारा उस प्रत्याशी का नाम सूची से हटा दिया जाएगा. साथ ही, इस निर्णय के विरुद्ध किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.

यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी राधा कान्त ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने दिया.

इधर चुनाव प्रक्रिया अपनी गति से चल रही है उधर हाईकोर्ट परिसर व शहर में चुनावी गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है. अधिवक्ता संगठनों ने छोटी बैठकों अपने प्रत्याशी को समर्थन जुटाने की गतिविधियां शुरू कर दी है और प्रत्याशियों ने भी घर घर जाकर संपर्क बढ़ा दिया है.

यंग लायर्स एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष कुमार त्रिपाठी को समर्थन दिया है. त्रिपाठी पहले इसी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं. बैठक की अध्यक्षता विशेष राजवंशी व संचालन महासचिव,सुबोध त्रिपाठी ने किया।बैठक में एसोसिएशन के तमाम सदस्य शामिल हुए.


ये भी पढ़े: बहराइच में मुहर्रम जुलूस के दौरान तनाव, पुलिस पर आरोप- शिया धर्मगुरू अली खामेनेई के पोस्टर फाड़े, लोगों को आतंकवादी कहा


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital