ट्रेन से कटकर कुली की मौत पर प्रयागराज में बढ़ा तनाव
Prayagraj Suicide: प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कुली के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक कुली अचानक चलती ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जैसे ही यह खबर साथी कुलियों और आसपास के लोगों तक पहुंची, वहां भारी भीड़ जमा हो गई.
साथी की अचानक हुई इस मौत से कुलियों में गहरा आक्रोश फैल गया. गुस्से में आए कुलियों ने रेलवे थाने का घेराव करना शुरू कर दिया और अपनी नाराजगी जताई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- ‘कर्ज के तले लगा दी जिंदगी की बाजी!’ गनीमत…यूपी पुलिस ने टाइम पर पहुंच बचाई युवक की जान
फिलहाल मृतक कुली की पहचान और इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या किसी अन्य विवाद से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही इस पूरे मामले से जुड़े सभी तथ्य पूरी तरह साफ हो सकेंगे. घटना के बाद से स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…
Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? जानें मेष, वृषभ,…
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…