उत्तर प्रदेश

Rahul Gandhi: रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी; चुरुवा हनुमान मंदिर में की पूजा-आरती-Video

Rahul Gandhi Visit Rae Bareli Today: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रायबरेली के सांसद और नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी आज यानी मंगलवार को रायबरेली पहुंच गए हैं. इस दौरान वह अपनों का दर्द सुनने के साथ ही जिले के विकास की हकीकत की जानकारी हासिल करेंगे.

इससे पहले यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया है और आशीर्वाद लिया. इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हनुमान जी की पूजा व आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं राहुल गांधी ने शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की और पौधरोपण किया. इसी के साथ उन्होंने रायबरेली एम्स का भी दौरा किया.

बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी का ये दूसरा दौरा है. इससे पहले वह वायनाड और रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के साथ यहां पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक ये तय नहीं हुआ था कि वह कौन सी सीट से सांसद बने रहने का फैसला लेंगे.

राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए जिला स्तर पर पार्टी ने पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ली थी. इस दौरान वह कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसी के साथ ही वह जिला प्रशासन के साथ बैठक भी कर सकते हैं. इस दौरान वह अपने क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की जानकारी लेंगे.

यूपी में इंडिया गठबंधन ने किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है. इससे कांग्रेस लगातार उत्साहित दिख रही है तो वहीं राहुल गांधी लगातार देश भर का दौरा कर रहे हैं. जहां वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश में केवल एक सीट मिली थी, वहीं इस बार कांग्रेस ने 6 सीटें हासिल की है तो वहीं कांग्रेस की सहयोगी पार्टी सपा ने 37 सीटें हासिल की और उन सीटों पर भी कब्जा जमाया, जहां पर पहले भाजपा काबिज थी.

यूपी के लोगों को राहुल गांधी ने कहा है धन्यवाद

बता दें कि इस जीत के लिए राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का धन्यवाद किया है. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश मे मिली इस जीत के लिए प्रियंका गांधी की भी प्रशंसा की थी और कहा था कि यूपी में हमें इस बार जबरदस्त जीत मिली है और इसके लिए मैं अपनी बहन प्रियंका को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने यहां खूब काम किया.

मालूम हो कि इस बार राहुल गांधी ने लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की लेकिन नियमों के मुताबिक उन्हें दोनों में से एक सीट छोड़ने थी तो राहुल ने रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का निर्णय लेते हुए वायनाड सीट छोड़ दी. तो वहीं अमेठी में भाजपा नेता स्मृति ईरानी को हरा कर कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने जीत हासिल की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

22 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

52 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago