उत्तर प्रदेश

New DGP of UP: उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए राजीव कृष्ण, ये लगातार 5वें कार्यवाहक DGP; देखिए इनका प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश को नया कार्यवाहक डीजीपी मिल गया है. 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी हैं. इससे पहले प्रशांत कुमार इस पद पर थे, जो 31 मई 2025 को रिटायर हो गए.

राजीव कृष्ण को तेज-तर्रार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों में गिना जाता है. उन्होंने हाल ही में पुलिस भर्ती की नकल-रहित परीक्षा कराकर अपनी काबिलियत साबित की थी.

विजिलेंस डायरेक्टर और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं कृष्ण

नोएडा के मूल निवासी राजीव का जन्म 26 जून 1969 को हुआ. वह वर्तमान में विजिलेंस डायरेक्टर और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं. उनके परिवार में छह से अधिक अफसर हैं, और उनकी पत्नी IRS अधिकारी हैं, जो नोएडा में CBDT में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं. राजीव की नियुक्ति से पुलिस प्रशासन में नए बदलाव की उम्मीद है.

हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं राजीव कृष्ण

संवाददाता ने बताया कि एडीजी आगरा से ही पिछले साल वे डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात किए गए थे. उन्हें हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है. राजीव कृष्ण ने साइबर अपराध के क्षेत्र में भी बड़ा अभियान चलाया था. उनके स्तर पर पुलिस को प्रशिक्षित करने से लेकर लोगों को भी जागरूकता का अभियान चलाया गया.

सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का सफल आयोजन कराया था

सीएम योगी ने अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. इससे पहले भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक कराकर अच्छे रिकॉर्ड बनाए.

यूपी पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले से निपटते हुए नए सिरे से स्वच्छ माहौल में परीक्षा का आयोजन और चयन की प्रक्रिया को पूरा कराना बड़ी चुनौती थी, जिसे राजीव कृष्ण ने बिना किसी बाधा के पार किया.

यह भी पढ़िए: देश के अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचाना हमारा मौलिक कर्तव्य है: CJI बी.आर. गवई की स्पीच

Anuj Kumar

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

19 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

33 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

60 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

60 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago