उत्तर प्रदेश

सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों के लिए मौका, डॉ दिनेश शर्मा बोले- बदल रही है धारणा

Sansad Khel Mahotsav : सांसद खेल महोत्सव के तहत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता नए खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कर रही है. पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर इन खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा. डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि खेलों को लेकर समाज की धारणा अब बदल रही है और खेलोगे कूदोगे बनोगे शैतान की कहावत अब खेलोगे कूदोगे बनोगे महान में बदल रही है.

खेल मंत्री के समन्वय को बधाई

डॉ दिनेश शर्मा ने देश के खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को सांसद खेल के बेहतर समन्वय के लिए बधाई देते हुए डॉ शर्मा ने खिलाडियों से कहा कि खेल जीवन का ऐसा अंग है जो स्वस्थ रखने के साथ ही मन मस्तिष्क को भी प्रफुल्लित रखता है. आज खेल नए तरह का व्यवसाय बनकर सामने आ रहा है. केन्द्र और राज्य सरकारें खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाडियों को तमाम पुरस्कार और नौकरियां भी दे रही हैं. खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में हार से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि जो आज हारे है वे कल के विजेता हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘हम मुसलमानों के दुश्मन नहीं, भारत ही हिंदुओं का देश’, बंगाल की धरती से मोहन भागवत का खुला चैलेंज

मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र की टीमों में मुकाबला

सांसद खेल के तहत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ है. इसमें मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र की सरोजनी नगर विधानसभा, मलिहाबाद विधानसभा, सिधौली विधानसभा मोहनलालगंज विधानसभा और बख्शी तालाब विधानसभा के पंचायत स्तर की विजय खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए. इन खेलों के जरिए देश की छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर भी मिला है.

29 सितंबर से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव

केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में पीएम मोदी के के “फिट फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत 29 सितंबर से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है. इसीक्रम में मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण/ब्लॉक/विधानसभा स्तर से विजयी प्रतिभागियों के वॉलीबॉल के फाइनल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों के बीच मैच का शुभारंभ किया.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी देंगे ‘गुरुमंत्र’: एग्जाम का डर होगा छू-मंतर! ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए आपके बच्चे के पास भी है मौका

25 दिसंबर को पुरस्कार वितरण

इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, लखनऊ भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, दीन दयाल सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, पूर्व पार्षद जीडी शुक्ला, सुरेश मिश्रा, हरिनारायण उपाध्याय, सुनील शुक्ला आदि उपस्थित रहे. यह खेल प्रतियोगिताएं कल भी चौक स्टेडियम तथा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जाएंगे 25 दिसंबर को सीएमएस ग्राउंड एलडीए में हजारों खिलाड़ियों के समूह एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनेंगे और उसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

7 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

37 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

40 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

55 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

57 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago