उत्तर प्रदेश

‘मुसलमान बनो..’ सीनियर डॉ की ‘गंदी डिमांड’ पर लेडी रेजिडेंट ने निगली गोलियां; CM योगी तक पहुंचा लव जिहाद का मामला

Love Jihad in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक लेडी रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने ही सीनियर डॉक्टर साथी द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की है. इस घटना ने मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की शिकायत अब सीएम योगी तक भी पहुंच गई है.

क्या है पूरा मामला? (Love Jihad in KGMU Lucknow)

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला डॉक्टर और आरोपी पुरुष डॉक्टर दोनों केजीएमयू में एमडी पैथोलॉजी (MD Pathology) के छात्र हैं. आरोपी डॉक्टर मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है और वह 2023 बैच का रेजिडेंट डॉक्टर है. वहीं पीड़िता 2024 बैच की जूनियर डॉक्टर है. बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब आरोपी डॉक्टर ने लेडी डॉक्टर पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.

इनकार करने पर टॉर्चर और डिप्रेशन

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, जब महिला डॉक्टर ने अपना धर्म बदलने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी डॉक्टर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित (टॉर्चर) करने लगा. सीनियर होने का फायदा उठाते हुए और निजी संबंधों का हवाला देकर उसे लगातार परेशान किया गया. इस लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण लेडी डॉक्टर गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में चली गई.

ये भी पढ़ें: ‘हम मुसलमानों के दुश्मन नहीं, भारत ही हिंदुओं का देश’, बंगाल की धरती से मोहन भागवत का खुला चैलेंज

मानसिक दबाव इतना बढ़ गया कि बीते 17 दिसंबर को पीड़िता ने हॉस्टल के अपने कमरे में दवाओं का ओवरडोज (Overdose) लेकर अपनी जान देने की कोशिश की. गनीमत रही कि समय रहते इस बात की जानकारी मिल गई और उसकी जान बचा ली गई. केजीएमयू प्रशासन को जब इस घटना की भनक लगी, तो हड़कंप मच गया.

सीएम पोर्टल और महिला आयोग तक पहुंची शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है. वहीं, अपनी बेटी के साथ हुए इस अन्याय और टॉर्चर से नाराज परिजनों ने अब न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जन सुनवाई पोर्टल’ (IGRS) और ‘राज्य महिला आयोग’ में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, इस घटना ने लव जिहाद (Love Jihad) और कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago