Ram Mandir news
Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. जांच के बीच अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास महाराज ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है.
महंत दिनेंद्र दास महाराज ने कहा कि भगवान के घर में चोरी करने वालों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सीधे फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि मामले की जांच सरकार की निगरानी में चल रही है और मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. उनके मुताबिक, जांच एजेंसियां पूरी गंभीरता से काम कर रही हैं और गबन की गई रकम भी बरामद की जाएगी.
महंत ने कहा, “रामलला के यहां जो जांच चल रही है, वह सरकार की देखरेख में हो रही है. चोरी छोटी हो या बड़ी, चोरी तो चोरी ही होती है. जिन्होंने रामलला के यहां ऐसा काम किया है, उन्हें फांसी दे देनी चाहिए.” उधर, विशेष जांच दल (SIT) ने मुख्य आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ तेज कर दी है. टीम कथित वित्तीय हेराफेरी की जांच कर रही है और गबन की गई रकम की रिकवरी के प्रयास भी जारी हैं.
राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है. जांच को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) राम मंदिर परिसर पहुंची. सरकार ने जांच पूरी करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए एसआईटी का कार्यकाल 15 दिन और बढ़ा दिया है.
उधर, अयोध्या पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल को दोबारा समझने के साथ-साथ कथित गबन की रकम बरामद करने की कोशिश कर रही है.
इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि जब सरकार अपराध और माफिया पर सख्ती के दावे करती है, तब देश के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी होना गंभीर सवाल खड़े करता है.
ये भी पढ़ें: अयोध्या के बाद बदरीनाथ में भी ‘कैंची’! चढ़ावे पर डाका, CCTV में क्या कैद हुआ? मंदिर समिति का बड़ा बयान
वहीं, विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए शिवसेना नेता शाइना एनसी ने मंदिर प्रशासन का बचाव किया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर आस्था का केंद्र है, इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए. उनके मुताबिक, ट्रस्ट के सभी खातों का नियमित ऑडिट होता है और उसका रिकॉर्ड सार्वजनिक रहता है. उन्होंने कहा कि अगर चोरी हुई है तो कार्रवाई चोरी करने वालों पर होनी चाहिए, न कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति की जानी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…