अब बड़ों की बारी है! संतोष दुबे ने SIT को सौंपे 75 पन्नों के सबूत, चंपत राय के खिलाफ क्या?

अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) दान चोरी का विवाद अब एक ज्वालामुखी का रूप ले चुका है. आम आदमी पार्टी के संजय सिंह के बाद अब राम मंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे और धर्मसेना प्रमुख संतोष दुबे (Santosh Dubey) ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने एसआईटी (SIT) को 75 पन्नों का एक ऐसा ‘विस्फोटक’ डोजियर सौंपा है, जिसने रामलला के दरबार से लेकर लखनऊ तक भारी हड़कंप मचा दिया है.

मुफ्त के पत्थरों पर ‘कमीशन’ का खेल

संतोष दुबे ने एसआईटी (CO सिटी श्रेयस त्रिपाठी के माध्यम से) को जो सबूत सौंपे हैं, उनमें चंपत राय पर बेहद गंभीर और रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप हैं. दस्तावेजों में दावा किया गया है कि राजस्थान के बंसीपहाड़पुर के खदान मालिक दिलीप राठौर मंदिर के लिए मुफ्त पत्थर देने को तैयार थे, लेकिन कमीशनखोरी के चलते उस पेशकश को ठुकरा कर ट्रस्ट ने 5 गुना ज्यादा कीमत पर पत्थर खरीदे. दस्तावेजों में दीनानाथ वर्मा द्वारा लगाए गए 40% कमीशन के आरोपों का भी जिक्र है. इसके अलावा खरीदी गई जमीनों और मंदिर की मूर्तियों के गायब होने के रिकॉर्ड भी SIT को दिए गए हैं.

जमीनों की खरीद में करोड़ों की लूट

संतोष दुबे ने एसआईटी को सौंपे कागजातों में जमीन घोटाले की पूरी पोल खोल दी है. ग्राम कोट रामचन्दर में एसडीएम के यहां विवादित और 3 करोड़ की मालियत वाली जमीन को ट्रस्ट ने 23 करोड़ में खरीदा. ग्राम सहनेवाजपुर मांझा में जिस जमीन की कीमत महज 9 करोड़ थी, उसे ट्रस्ट के पैसों का दुरुपयोग करके 55 करोड़ में खरीदा गया. इसके अलावा राम निवास मंदिर पर भी नियम विरुद्ध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है.

अब बड़ों की बारी है

संतोष दुबे ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि ट्रस्ट ने खुद को बचाने के लिए सिर्फ ‘छोटे चोरों’ पर एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन बड़ों पर आंच नहीं आने दी. उन्होंने साफ कहा- “चंपत राय खुद को बचा नहीं सकते. अगर पुलिस ने हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, तो हम सीधे कोर्ट के जरिए एफआईआर दर्ज कराएंगे. अब चोर जेल जाने वाले हैं.”

ये भी पढ़ें: कहां-कहां है PK की 198 करोड़ की दौलत? डॉक्टर पत्नी ज्यादा अमीर; हलफनामे में दिया कच्चा-चिट्ठा

ट्रस्ट में सूर्यवंशियों को शामिल करो

लगातार उठ रहे सवालों के बीच संतोष दुबे ने सीधे पीएमओ (PMO) तक शिकायत भेजी है. उन्होंने मांग की है कि इस भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग किया जाए. उनके मुताबिक, राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले शहीद कारसेवकों के परिजनों को नए ट्रस्ट में जगह मिलनी चाहिए. साथ ही, चूंकि भगवान राम सूर्यवंशी हैं, इसलिए ट्रस्ट में कम से कम एक सूर्यवंशी क्षत्रिय प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाना चाहिए. अब देखना है कि SIT की इस ताबड़तोड़ जांच में अगला ‘शिकार’ कौन बनता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

15 seconds ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

2 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

21 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

35 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

35 minutes ago