Bharat Express DD Free Dish

कहां-कहां है PK की 198 करोड़ की दौलत? डॉक्टर पत्नी ज्यादा अमीर; हलफनामे में दिया कच्चा-चिट्ठा

Prashant Kishor Net Worth: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. पीके ने अपने चुनावी हलफनामे में 198 करोड़ रुपये से ज्यादा की पारिवारिक संपत्ति का खुलासा किया है.

Prashant Kishor net worth

Prashant Kishor Net Worth: बिहार की राजनीति में ‘जन सुराज’ का बिगुल फूंकने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अब आधिकारिक तौर पर चुनावी अखाड़े में कदम रख दिया है. बीजेपी (BJP) के सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए पीके ने अपने राजनीतिक करियर का आगाज कर दिया है.

इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा उनके चुनावी हलफनामे की हो रही है, जिसमें उन्होंने 198 करोड़ रुपये से ज्यादा की पारिवारिक संपत्ति का खुलासा कर पूरे सियासी महकमे को चौंका दिया है. आइये जानें आंकड़े क्या कहते हैं?

‘अपराधियों को हटाने का वक्त आ गया है’ (Prashant Kishor Bankipur Election)

नामांकन के बाद प्रशांत किशोर पूरी तरह से आक्रामक और कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आए. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह सिर्फ एक नामांकन नहीं है, बल्कि बिहार में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत है. पीके ने डंके की चोट पर कहा कि राज्य की राजनीति से आपराधिक छवि वाले नेताओं को उखाड़ फेंकने का समय अब आ गया है.

पीके से ज्यादा अमीर हैं उनकी डॉक्टर पत्नी (Janhavi Das Prashant Kishor Wife)

हलफनामे के सबसे दिलचस्प आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास (Janhavi Das) संपत्ति के मामले में उनसे कहीं आगे हैं. 111.78 करोड़ रुपये की कुल चल संपत्ति का ब्योरा कुछ इस तरह है.

प्रशांत किशोर (खुद): पीके के पास 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. इसमें HDFC बैंक में करीब 7.36 करोड़ की FD, 65,570 रुपये नकद और पन्ने की एक सोने की अंगूठी शामिल है.

पत्नी जाह्नवी दास: पीके की पत्नी के नाम पर 89.51 करोड़ रुपये की बड़ी चल संपत्ति है. उनके पास ‘वेधास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ में लगभग 95.26 करोड़ रुपये की बुक वैल्यू के शेयर और 64.58 लाख के सोने-चांदी के जेवर हैं.

आश्रित (दैबिक भारद्वाज): इनके नाम पर 7.19 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की गई है.

मीन, आलीशान मकान और करोड़ों का कर्ज (Prashant Kishor Election Affidavit)

अचल संपत्ति की बात करें तो पीके के पास 73.87 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के पास 12.42 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. बिहार के रोहतास में 9.75 करोड़ की एक बंद पड़ी राइस मिल से लेकर पटना, नई दिल्ली, गाजियाबाद और बक्सर में उनकी कई रिहायशी इमारतें हैं. पीके ने खुद 59.25 करोड़ की प्रॉपर्टी बनाई है, जबकि 14.62 करोड़ की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं बहुत दुखी हूं’, अंकित शर्मा का कातिल दोषी करार; मातम क्यों मना रहे हैं AAP नेता अमानतुल्लाह?

हालांकि, राजनीति के इस ‘चाणक्य’ पर 5.77 करोड़ रुपये का कर्ज भी है (जो ज्यादातर FD के एवज में लिया गया है), जबकि उनकी पत्नी पर 55.38 लाख की देनदारी है. राहत की बात यह है कि दोनों पर सरकार का कोई टैक्स या बकाया नहीं है. अब देखना यह है कि 198 करोड़ की दौलत वाले प्रशांत किशोर बांकीपुर की जनता का कितना वोट बैंक अपनी तरफ खींच पाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read