उत्तर प्रदेश

Rampur Sasur Bahu: बेटे की शादी से पहले बहु को लेकर भागा ससुर, रचाई शादी

Rampur Sasur Bahu: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ससुर बेटे की शादी से पहले अपनी होने वाली बहु को ले भागा और शादी भी कर ली. इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और लोगों ने तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया है.

क्या है पूरी कहानी?

रामपुर जिले के बांसनगली गांव के रहने वाले शकील नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि हाल ही में उसने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता कराया था.

जिस लड़की से आरोपी ने अपने बेटे का रिश्ता कराया था, वो उसे ही ले भागा. इतना ही नहीं दोनों ने भाग कर शादी भी कर ली है.

आरोपी की पत्नी का कहना है कि शकील अपनी होने वाली बहु से घंटों फोन पर बात करता था और धीरे-धीरे ये बातचीत वीडियो कॉल में बदल गई.

ससुर-बहु के बीच कैसे हुई प्यार की शुरूआत?

दरअसल, आरोपी शकील ने अपने बेटे का रिश्ता एक छोटे से गांव की लड़की के साथ तय किया था. हालांकि, परिवार वालो ने इस रिश्ते को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन शकील ने अपने परिवार वालो के साथ मारपीट कर उन्हें इस रिश्ते के लिए राजी कर लिया.

सारा दिन कॉल-वीडियो कॉल पर होती थी बातें

आरोपी शकील की पत्नी का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद शकील ने अपनी होने वाली बहु से फोन पर बात करना शुरू कर दिया था. दोनों दिनभर कॉल और रात होते ही वीडियो कॉल पर बात किया करते थे. जब परिवार वालों ने आरोपी से सवाल करना शुरू किया तो उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की.

साथ ही शकील की पत्नी ने बताया कि कई बार ससुर-बहु को संदिग्ध हालत में भी देखा गया और जब बेटे ने आपत्ति जताई तो शकील भड़क जाता था.

शादी नहीं करना चाहता था बेटा

इतना सब देखने के बाद आरोपी शकील के बेटे ने उस लड़की के साथ शादी करने से साफ मना कर दिया था.

बेटे का कहना है कि पिता की हरकतों से वो काफी ज्यादा शर्मिंदा है. साथ ही बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता और होने वाली बीवी के बीच हुए बात की कई रिकॉर्डिंग और वीडियो अपने पास रखी हुई हैं.

आरोपी के मां-बाप ने भी दिया साथ

शकील की बीवी ने आरोप लगाया है कि शकील के मां-बाप ने भी इस शादी में उसका साथ दिया है.

वहीं सबके लिए हैरानी की बात ये हे कि लड़की के घर वालो ने इस पूरे वाक्ये पर किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं जताई है.

आरोपी शकील की पत्नी अब सबसे इंसाफ की अपील कर रही है. साथ ही बेटा भी अपनी होने वाली पत्नी और पिता की हरकत से बहुत निराश है.

ये भी पढ़े- Fake Currency Case: मोइदीनब्बा उमर बेरी अब हत्‍थे चढ़ा, CBI ने यूएई और इंटरपोल की मदद से एयरपोर्ट पर पकड़ा

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago