उत्तर प्रदेश

276 करोड़ का ‘काला साम्राज्य’ कुर्क: कौन है 50 मुकदमे वाला हाजी इकबाल उर्फ बाला? जानिए BSP से नाता

Action In Saharanpur Haji Iqbal: सहारनपुर/श्वेतांक त्यागी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रशासन ने संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई को अंजाम दिया है. पूर्व बसपा एमएलसी (MLC) और कुख्यात गैंग लीडर मोहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल (उर्फ बाला) की 2 अरब 76 करोड़ रुपये की 56 बेनामी और अवैध संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है.

गैंगस्टर एक्ट के तहत ऐतिहासिक कार्रवाई

सहारनपुर के जिलाधिकारी (DM) मनीष बंसल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. यह कार्रवाई ‘उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986’ (गैंगस्टर एक्ट) की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई है. प्रशासन की ओर से कुर्क की गई इन सभी 56 संपत्तियों के प्रभावी और उचित प्रबंधन के लिए ‘तहसीलदार बेहट’ को प्रशासक नियुक्त किया गया है.

कैसे जुटाई अरबों की यह अवैध संपत्ति?

पुलिस और प्रशासन की विस्तृत जांच में सामने आया है कि मौहम्मद इकबाल (BSP MLC Haji Iqbal) अपने गैंग सदस्यों और सहयोगियों के साथ मिलकर एक सुसंगठित आपराधिक सिंडिकेट चला रहा था. उस पर संपत्ति जुटाने के लिए कई गैर-कानूनी हथकंडे अपनाने के आरोप हैं.

  • अवैध खनन और तस्करी: वन क्षेत्रों से बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी करना और बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम देना.
  • जमीनों पर कब्जा: आम लोगों को डरा-धमकाकर और धोखाधड़ी के जरिए सरकारी तथा गैर-सरकारी (निजी) जमीनों पर जबरन कब्जा करना.

ये भी पढ़ें: जय हो..सब तो इंडियन हैं! इमैनुएल मैक्रों ने गिनाए CEO के नाम; कोल्हापुर सुनते ही क्यों मुस्कुराए पीएम मोदी?

50 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज (Haji Iqbal Case)

हाजी इकबाल कोई सामान्य अपराधी नहीं है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ सहारनपुर, यूपी के अन्य जनपदों और यहां तक कि अन्य राज्यों के विभिन्न थानों में भी लगभग 50 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. सहारनपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 2.76 अरब रुपये की यह जब्ती संगठित अपराध के खिलाफ शासन का एक बेहद सख्त संदेश है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

7 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

10 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago