उत्तर प्रदेश

सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने शिव मंदिर में की पूजा तो जारी हुआ फतवा, मौलाना मुफ्ती बोले- ‘तुम शरीयत की मुजरिम हो’

उत्‍तर प्रदेश कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी किया गया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी किया है.

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी करते हुए कहा कि नसीम सोलंकी शरीयत की मुजरिम हैं. उन्हें तौबा करना चाहिए और दोबारा कलमा पढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा, “इस्लाम में मूर्ति पूजा वर्जित है. अगर कोई अपनी इच्छा से ऐसी पूजा करता है तो उस पर सख्त नियम लागू होते हैं. अगर महिला ने अनजाने में ऐसा किया है, तो वह शरिया की नजर में दोषी है और उसे पश्चाताप करना चाहिए.”

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी

दीपावली पर नसीम ने की थी शिव मंदिर में पूजा

दरअसल, नसीम सोलंकी ने दीपावली के दिन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की थी. इसके बाद उन्होंने दीप भी जलाए थे. शिव मंदिर में जलाभिषेक और दीप दान का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर सवाल उठाए गए.

सीसामऊ विधानसभा सीट की प्रत्‍याशी हैं नसीम

बता दें कि सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, इस सीट से समाजवादी पार्टी ने नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है. उनके पति इरफान सोलंकी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में ने जीत दर्ज की थी.

नसीम कानपुर में सीसामऊ सीट से प्रत्याशी हैं, जहां 13 नवंबर को मतदान होगा.

इरफान सोलंकी को एक मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है, जिसके बाद उनकी विधायकी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

फिलहाल, नसीम सोलंकी ने मंदिर पर जाने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मौलवी और भाजपा लगातार उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. मिल्कीपुर की सीट पर पिटीशन होने की वजह से यहां के लिए चुनाव की तारीखें तय नहीं हुई हैं. उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

यह भी पढ़िए: बाबा साहब अंबेडकर के पोते ने महाराष्ट्र चुनाव और ओबीसी समुदाय के लिए क्या कहा, यहां जान लीजिए

सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सभी प्रत्याशी

हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए संदेश दिया था कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और सपा के सिंबल पर ही गठबंधन के सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.

– भारत एक्‍सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

भजनलाल से वसुंधरा तक के इलाकों में बीजेपी को झटका, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को…

21 minutes ago

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

34 minutes ago

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

43 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

49 minutes ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

52 minutes ago

सीएम सम्राट चौधरी का ‘Build in Bihar, Believe in Bihar’ मंत्र, 30 दिन में प्रस्ताव मंजूर न होने पर 31वें दिन अपने आप मिलेगी स्वीकृति

बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…

59 minutes ago