उत्तर प्रदेश

‘जगह खाली करो..’, शाही मस्जिद के पास 48 को नोटिस, कब्रिस्तान जमीन पर खलबली

Sambhal Land Dispute: अंसार मलिक/संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की भूमि को लेकर प्रशासन अब ‘फुल एक्शन मोड’ में आ गया है. 30 दिसंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई पैमाइश के बाद अब प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. तहसील प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मस्जिद के पास बने 22 मकानों और दुकानों में रहने वाले कुल 48 लोगों को नोटिस जारी किए हैं.

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने इन सभी लोगों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है. नोटिस में साफ कहा गया है कि दो हफ्ते के भीतर जमीन से जुड़े वैध दस्तावेज पेश करें. यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर देगा.

8 बीघा जमीन और 22 इमारतें (Sambhal Land Dispute)

यह पूरा मामला संभल सदर क्षेत्र के मोहल्ला कोट का है. आरोप है कि शाही जामा मस्जिद के समीप स्थित कब्रिस्तान की लगभग 8 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है. 30 दिसंबर को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने इस इलाके की पैमाइश (Survey) की थी. जांच में पाया गया कि इस जमीन पर 22 पक्के मकान और दुकानें बनी हुई हैं.

48 लोगों को नोटिस (Sambhal Shahi Jama Masjid)

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में 22 भवनों की बात सामने आई थी, लेकिन जब गहराई से देखा गया तो पता चला कि इन इमारतों में कई अलग-अलग परिवार रह रहे हैं और दुकानें चल रही हैं. इसलिए, कुल 48 व्यक्तियों को अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं. शुक्रवार को तहसील कर्मियों ने मौके पर जाकर लोगों को नोटिस तामील कराए. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और कानून के दायरे में होगी. अगर 15 दिन में वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए, तो कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने शुरू कर दी जंग! वेनेजुएला में ‘बारूदी’ रात, काराकास में 7 जोरदार धमाके

लोगों की प्रतिक्रिया और बढ़ता तनाव

नोटिस मिलने के बाद स्थानीय लोगों में बेचैनी बढ़ गई है. एक दुकानदार सालिम खान ने बताया कि उन्हें प्रशासन का नोटिस मिल गया है और वे तय समय के भीतर अपना जवाब और दस्तावेज अधिकारियों के सामने पेश करेंगे. फिलहाल, इलाके में शांति है लेकिन प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए हलचल तेज है. संभल में शाही जामा मस्जिद और कब्रिस्तान की जमीन का मुद्दा बेहद संवेदनशील है. प्रशासन ने नोटिस जारी कर गेंद अब स्थानीय निवासियों के पाले में डाल दी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

3 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

19 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago