उत्तर प्रदेश

Temple Found In VARANASI: मुस्लिम इलाके में बंद मिला 250 साल पुराना मंदिर, संभल की तरह पूजा शुरू करने की मांग

VARANASI Hindu Temple: उत्‍तर प्रदेश में संभल के बाद अब वाराणसी के मदनपुरा गली स्थित मकान नंबर D-31 के पास चबूतरे के नजदीक भी एक मंदिर बंद मिला है. यह मंदिर करीब 250 साल पुराना है, और पिछले 40 सालों से यहां पूजा रुकी हुई है.

इस मंदिर के बारे में पता चलने पर सनातन रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मंदिर को पुन: खोलने की मांग की. इसके बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. अधिकारियों ने उन्हें शांत किया और मंदिर में पूजा शुरू करने की बात कही.

‘बनारसी इश्क’ पेज से मिली जानकारी

मंदिर के बारे में जानकारी ‘बनारसी इश्क’ नामक फेसबुक पेज से मिली, जिसमें एक पोस्ट के जरिए इस बंद मंदिर के बारे में बताया गया था. इस पोस्ट को देखकर सनातन रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर स्थल पर पहुंचे. वहां जाकर उन्होंने देखा कि मंदिर पूरी तरह से बंद था और अंदर मिट्टी भरी हुई थी. आस-पास के लोगों से बातचीत के बाद यह जानकारी मिली कि यह मंदिर पिछले 40 सालों से बंद था.

मुस्लिम समुदाय के लोगों का क्‍या कहना

इस मामले में पुलिस ने आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी बात की, जिनमें से कइयों ने कहा कि वे मंदिर के बारे में नहीं जानते. जबकि, कइयों का कहना था कि वे वहां फिर से पूजा नहीं होने देंगे. एक शख्‍स ने कहा कि मंदिर के आस-पास हिंदू लोगों ने जमीन खरीदकर घर बनवाए हैं और मंदिर वैसे ही बंद पड़ा हुआ है. पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि मंदिर को फिर से खोला जा सके.

पुलिस की समझाइश के बाद अब शांति

मंदिर की स्थिति को लेकर सनातन रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जब पुलिस से बात की, तो पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही मंदिर में पूजा शुरू करने की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा. खबरें आ रही हैं कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नहीं चाहते कि मंदिर में फिर से पूजा शुरू हो, उनमें से कइयों का कहना है कि इससे इलाके में तनाव बढ़ेगा. इलाका अब मुस्लिम बहुल है.

यह भी पढ़िए: 46 साल बाद फिर खुला प्राचीन मंदिर, कुएं से मिलीं 3 टूटी मूर्तियां, BJP नेता ने शुरू कराई पूजा-अर्चना

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

47 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

51 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago