उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह लखनऊ में करेंगे ‘नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार कॉन्क्लेव’ का आयोजन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पीएम द्वारा देश में लागू किए गए ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर (GST)सुधारों लागू कराए जाने के बाद से देशभर में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. इससे जनता को जागरुक करने के लिए देशभर में अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों के जेब की सुरक्षा की जा सके. इसी उद्देश्य से लखनऊ की सरोजिनी नगर से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा लखनऊ में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन का नाम ‘नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म कॉन्क्लेव’ रखा गया है.

यह आयोजन 14 अक्टूबर 2025 को सायं 06:30 बजे से शहीद पथ स्थित होटल मर्क्योर में होगा. इसके लिए डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने सभी जानकारों, जनता और मीडिया को निमंत्रण भी दिया है ताकि, संवाद को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके और जनता को GST का फायदा मिल सके.

GST सुधारों के अगले चरण पर मंथन

इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य GST सुधारों, डिजिटल एकीकरण को बढ़ावा देने और व्यापारिक पारदर्शिता के अगले चरणों पर गहराई से विचार-विमर्श करना है. यह केंद्र सरकार की ‘One Nation, One Tax’ की नीति को साकार करने वाले GST को और अधिक सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा.

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, इस कॉन्क्लेव में जीएसटी के भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कर विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और नीति-निर्माताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित रहेंगे, जो जीएसटी सुधारों और राज्य की वित्तीय स्थिति पर अपनी राय व्यक्त करेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’…10 दिन में 20 एनकाउंटर, 10 बड़े इनामी अपराधी ढेर

सुझावों और निष्कर्षों का मंच

इस कॉन्क्लेव के माध्यम से प्राप्त होने वाले सुझावों और निष्कर्षों को आगामी जीएसटी सुधारों की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे देश की आर्थिक प्रगति को और गति मिल सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

24 seconds ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

15 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

15 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

15 minutes ago