उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह ने यूपी विधानसभा में पहली बार अंग्रेजी में दिया भाषण, कहा- योगी सरकार का बजट ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी

Dr Rajeshwar Singh Speech: उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक नई दिशा दिखाते हुए, भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अंग्रेजी में स्‍पीच दी. यह पहला अवसर था जब किसी विधानसभा सदस्य ने हिंदी के अलावा अंग्रेजी में अपने विचार व्यक्त किए. इससे पहले विधानसभा में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रजभाषा में स्‍पीच दी चुकी है. और हिंदी पहले से ही विधानसभा की मुख्य भाषा रही है.

योगी सरकार के नौवें बजट की सराहना

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने भाषण में 2025-2026 के वार्षिक बजट पर चर्चा की. उन्होंने इसे ‘ऐतिहासिक’ और ‘दृष्टिकोण में दूरदर्शी’ बताया, साथ ही कहा कि इसका प्रभाव ‘परिवर्तनकारी’ होगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नौवां बजट प्रस्तुत किया. सिंह ने इस अवसर पर योगी और खन्ना को यूपी के सबसे बड़े और समावेशी बजट पेश करने के लिए बधाई दी. उन्होंने बताया कि यह बजट 8.8 लाख करोड़ रुपये का है और इसका राजस्व surplus 79,000 करोड़ रुपये है, जबकि वित्तीय घाटा 2.97% पर नियंत्रण में है.

अंग्रेजी के विरोधियों पर कसा तंज

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अंग्रेजी के विरोधियों पर तंज कसते हुए इसे ‘वैश्विक अवसरों के लिए सेतु’ बताया. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अंग्रेजी के विरोध को ‘पिछड़ा हुआ’ करार देते हुए कहा कि दुनिया की प्रमुख विश्वविद्यालयें 50% से अधिक पाठ्यक्रम अंग्रेजी में पढ़ाती हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर 60% सामग्री अंग्रेजी में है, जो इंगित करता है कि अंग्रेजी का महत्व बढ़ रहा है.

यह भी पढ़िए: उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक बजट पर डॉ. राजेश्वर सिंह का विधानसभा में शानदार भाषण, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय प्रबंधन पर दिया विशेष जोर

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

9 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

26 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

32 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago