सरोजिनी नगर के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह
Dr Rajeshwar Singh Speech: उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक नई दिशा दिखाते हुए, भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अंग्रेजी में स्पीच दी. यह पहला अवसर था जब किसी विधानसभा सदस्य ने हिंदी के अलावा अंग्रेजी में अपने विचार व्यक्त किए. इससे पहले विधानसभा में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रजभाषा में स्पीच दी चुकी है. और हिंदी पहले से ही विधानसभा की मुख्य भाषा रही है.
A Historic & Visionary
Budget for Uttar Pradesh!Heartfelt congratulations to Hon. @myogiadityanath ji & Hon. @SureshKKhanna ji for presenting one of UP’s most progressive, inclusive, and growth-oriented budgets of ₹8.8 Lakh Cr. With a fiscal deficit at 2.97% and a growth rate… pic.twitter.com/O1YvDOl8Fa
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) February 24, 2025
योगी सरकार के नौवें बजट की सराहना
डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने भाषण में 2025-2026 के वार्षिक बजट पर चर्चा की. उन्होंने इसे ‘ऐतिहासिक’ और ‘दृष्टिकोण में दूरदर्शी’ बताया, साथ ही कहा कि इसका प्रभाव ‘परिवर्तनकारी’ होगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नौवां बजट प्रस्तुत किया. सिंह ने इस अवसर पर योगी और खन्ना को यूपी के सबसे बड़े और समावेशी बजट पेश करने के लिए बधाई दी. उन्होंने बताया कि यह बजट 8.8 लाख करोड़ रुपये का है और इसका राजस्व surplus 79,000 करोड़ रुपये है, जबकि वित्तीय घाटा 2.97% पर नियंत्रण में है.
अंग्रेजी के विरोधियों पर कसा तंज
डॉ. राजेश्वर सिंह ने अंग्रेजी के विरोधियों पर तंज कसते हुए इसे ‘वैश्विक अवसरों के लिए सेतु’ बताया. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अंग्रेजी के विरोध को ‘पिछड़ा हुआ’ करार देते हुए कहा कि दुनिया की प्रमुख विश्वविद्यालयें 50% से अधिक पाठ्यक्रम अंग्रेजी में पढ़ाती हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर 60% सामग्री अंग्रेजी में है, जो इंगित करता है कि अंग्रेजी का महत्व बढ़ रहा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




