उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: कल्याणी देवी मोहल्ले के बंद मकान में पुलिस की रेड, 4 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

Prayagraj News: संगम नगरी के अतरसुइया इलाके में शनिवार की शाम पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया. कल्याणी देवी मोहल्ले के एक मकान में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है.

मोहल्ले वाले थे परेशान, रोज आते थे नए चेहरे

दरअसल, कल्याणी देवी मोहल्ले के स्थानीय निवासी पिछले काफी समय से इस मकान में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों से बेहद परेशान थे. लोगों का आरोप था कि इस घर में हर रोज अनजान और नए चेहरों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था. बार-बार मिल रही इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और घर पर नजर रखनी शुरू कर दी.

बंद दरवाजे के पीछे का सच

शनिवार शाम को जब पुख्ता जानकारी मिली, तब एसीपी (ACP) के नेतृत्व में पुलिस की एक भारी टीम ने अचानक छापेमारी की. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक दस्तक देने के बाद भी जब किसी ने गेट नहीं खोला तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और अंदर दाखिल हुई. अंदर का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई, अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले.

ये भी पढ़ें- इटावा सरकारी अस्पताल में मरीजों के बेड पर कुत्ते का कब्जा, नींद से कब जागेंगे अधिकारी

बड़ी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. फिलहाल, पकड़े गए सभी सात लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड कौन है और इस काले धंधे के तार कहां-कहां जुड़े हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर राहत की सांस ली है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago