delhi accident case image
Delhi Crime News: शाहदरा/ विवेक: राजधानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आज सुबह करीब 6:00 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यात्रियों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जनरल बोगी में सीट पकड़ने की इस होड़ ने देखते ही देखते एक युवक, पंकज, की जान ले ली.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह जैसे ही योगा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसी बीच पंकज नाम के युवक का कुछ अन्य लोगों से झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई.
हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव तो किया, लेकिन उनकी एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी ने पंकज को भीड़ से छुड़ाकर ट्रेन से दूर फर्श पर खींच दिया और फिर उसे उसी हालत में छोड़कर आगे बढ़ गए.
वीडियो में देखा जा सकता है फर्श पर गिरने के बाद पंकज के शरीर में कुछ हलचल हुई थी, लेकिन वहां मौजूद किसी भी सुरक्षाकर्मी या जिम्मेदार व्यक्ति ने उस पर ध्यान नहीं दिया. इस गंभीर अनदेखी के कारण समय पर इलाज न मिलने से पंकज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड दिल्ली रेलवे पुलिस (GRP) ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी (GTB) अस्पताल भेज दिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि लड़ाई-झगड़े और मारपीट के दौरान पंकज के शरीर के आंतरिक अंगों में गंभीर चोटें (Internal Injuries) आईं, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बनीं.
यह भी पढ़ें:सीतामढ़ी में हैवानियत: 14 साल के बच्चे की ईंट से कूचकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए शव पर डाला तेजाब
भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…