Nail Fungus Warning
Nail Fungus Warning: मॉनसून का मौसम जहां गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं यह कई तरह के फंगल और बैक्टीरियल संक्रमणों का खतरा भी बढ़ा देता है. में से एक है नेल फंगस, जिसे अक्सर लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि नाखूनों पर दिखाई देने वाले सफेद, पीले या भूरे रंग के छोटे-छोटे पैच कई बार नेल फंगस का शुरुआती संकेत हो सकते हैं. समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह संक्रमण नाखूनों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है.
चिकित्सकीय भाषा में नेल फंगस को “ऑनिकोमाइकोसिस” कहा जाता है. यह माइक्रोस्कोपिक फंजाई के कारण होने वाला संक्रमण है, जो नाखून के नीचे, नेल बेड और आसपास की त्वचा को प्रभावित करता है. यह संक्रमण हाथों और पैरों दोनों के नाखूनों में हो सकता है, लेकिन पैरों के नाखूनों में इसका खतरा अधिक रहता है. इसका कारण यह है कि पैर लंबे समय तक जूतों और मोजों में बंद रहते हैं, जिससे वहां नमी और गर्मी बनी रहती है. जिससे फंगस पनपने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावलों को दें एक मजेदार ट्विस्ट, मिनटों में तैयार होगी यह स्वादिष्ट वेज बिरयानी
विशेषज्ञों के अनुसार, नेल फंगस की शुरुआत बेहद सामान्य लक्षणों से होती है. नाखून पर छोटा सफेद, पीला या भूरा धब्बा दिखाई देता है, जिसे लोग अक्सर सामान्य दाग समझ लेते हैं. लेकिन धीरे-धीरे यह संक्रमण बढ़ने लगता है. नाखून मोटा, रूखा और असामान्य आकार का हो सकता है. कई मामलों में नाखून से दुर्गंध भी आने लगती है और संक्रमण अन्य नाखूनों तक फैल सकता है.
मॉनसून के दौरान इस समस्या का खतरा और बढ़ जाता है. बारिश का पानी, लगातार पसीना आना, गीले मोजे पहनना, नमी वाले जूते और पैरों को ठीक से न सुखाना फंगस के विकास को बढ़ावा देते हैं. यही कारण है कि बरसात के मौसम में पैरों की स्वच्छता और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है. डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि नेल फंगस से बचाव के लिए पैरों और नाखूनों को हमेशा साफ और सूखा रखना चाहिए. गीले जूते-मोजे तुरंत बदलें, नाखूनों को नियमित रूप से काटें और किसी दूसरे व्यक्ति के जूते, मोजे या नेल कटर का इस्तेमाल न करें. यदि नाखूनों में रंग बदलना, मोटापन या बदबू जैसी समस्या दिखाई दे तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें. शुरुआत में उपचार आसान होता है,वहीं संक्रमण बढ़ने पर डॉक्टर्स को ही दिखाएं.
भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…