Mohammad Taufiq Murder Image
सीतामढ़ी/आनंद बिहारी सिंह
Mohammad Taufiq Murder: बिहार के सीतामढ़ी में चोरौत के भंटाबाड़ी गांव में 14 वर्षीय मोहम्मद तौफीक की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया. पुलिस ने शव को सरेह से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है (Bihar Crime).
सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र स्थित भंटाबाड़ी गांव के सरेह से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय बच्चे की हत्या कर उसके शव को लावारिस हालत में फेंक दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है.
पुलिस मौके पर पहुंची (Choraut Police Station)
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बच्चे की ईंट से कूच-कूचकर हत्या की. इसके बाद पहचान छुपाने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को तेजाब (acid) डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया. सरेह में शव को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलते ही चोरौत थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. इस वीभत्स हत्याकांड के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है (Sitamarhi Crime ).
लिखित शिकायत दर्ज नहीं
पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान भंटाबाड़ी गांव के मोहम्मद तौफीक के रूप में हुई है. हालांकि, इस मामले में परिजनों की ओर से अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है.
यह भी पढ़ें: ‘अभी तो सिर्फ ट्रेलर है…’ शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर गरजे सीएम शिंदे, बोले- खोखला हो चुका है विरोधियों का कुनबा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

