उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में बुजुर्ग की चिता पर क्यों पकाया चिकन? पुलिस के सामने आया खौफनाक सच

Shahjahanpur Burning Funeral Pyre Meat: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बेहद अजीबोगरीब, चौंकाने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के ठीक बाद कुछ युवकों ने हदें पार करते हुए जलती हुई चिता की आग पर मीट पकाना शुरू कर दिया. जब मृतक के बेटे ने यह खौफनाक मंजर देखा, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला? (Meat cooked on burning funeral pyre in Shahjahanpur)

जानकारी के अनुसार, नत्थापुर गांव निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल की लंबी बीमारी के बाद शनिवार को मौत हो गई थी. रविवार की दोपहर परिजन और ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर को गांव के पास स्थित श्मशान घाट लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया. मुखाग्नि देने के बाद सभी लोग अपने घर लौट आए.

घटना के करीब एक घंटे बाद मृतक के बेटे वीरपाल ने सोचा कि चिता को एक बार फिर देख लेना चाहिए. जब वीरपाल कुछ रिश्तेदारों के साथ दोबारा श्मशान घाट पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने देखा कि उनके पिता की जलती हुई चिता पर तीन लोग डेगची (बर्तन) रखकर उसमें मीट पका रहे थे.

ये भी पढ़ें: ‘बहन-बेटियों को भी साथ लाओ…’, गरबे में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा, क्या बोले आरिफ मसूद?

एक आरोपी मौके पर दबोचा (Burning Funeral Pyre Meat Cooking Case)

बेटे को देखकर आरोपियों में खलबली मच गई. वीरपाल और उनके रिश्तेदारों ने साहस दिखाते हुए मौके से एक आरोपी सुरेंद्र को दबोच लिया, जबकि दो अन्य आरोपी (राजेंद्र और रामचरन) मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वीरपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया. सोमवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों फरार आरोपियों राजेंद्र और रामचरन को भी नत्थापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया.

शराब के नशे में की गई हरकत (Why man cook meat on burning funeral pyre)

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए. आरोपियों ने बताया कि वे कोई तंत्र-मंत्र या जादू-टोना नहीं जानते थे. उनमें से राजेंद्र अत्यधिक शराब के नशे में था और वह ही एक किलो मुर्गा लेकर आया था.

ये भी पढ़ें: ‘आदत बिगाड़ रहे हैं राहुल गांधी’, अनिल विज ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाली; जानिए क्या कहा?

चिता पर आग जलती देख उसने वहीं बर्तन चढ़ा दिया. अन्य आरोपियों ने बताया कि नशे में धुत होने के कारण उन्हें इस बात का होश ही नहीं रहा कि वे क्या कर रहे हैं. पुलिस ने मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों का चालान कर जेल भेज दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago