Kaleem Hasan Viral Video: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में समाजवादी पार्टी के भीतर एक नया सियासी घमासान छिड़ गया है. अभी महज चार दिन पहले ही जिला महासचिव की कुर्सी संभालने वाले चौधरी कलीम हसन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन के मौके पर कलीम हसन के ‘अहंकारी’ बोल सामने आए हैं, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नेताओं में उनके खिलाफ भारी आक्रोश है.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान शामली के नवनियुक्त जिला महासचिव कलीम हसन का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में कलीम हसन पार्टी कार्यालय पर अपना हक जताते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी पर तंज कस रहे हैं, जिससे सपाई खेमे में अंदरूनी कलह और रोष बढ़ गया है.
यह पूरा मामला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद शामली में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है. पार्टी के नवनियुक्त जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन ने इस कार्यक्रम को लेकर एक ऐसा कथित बयान दे डाला, जिसने उत्सव के माहौल को आपसी गुटबाजी में बदल दिया. इस बयान का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही समाजवादी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा.
वायरल हो रहे कथित वीडियो में जिला महासचिव कलीम हसन बेहद सख्त और दबंग अंदाज में पार्टी गाइडलाइंस को धता बताते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें साफ कहते सुना जा सकता है, ‘पार्टी कार्यालय हमारा है, हम जिसे चाहेंगे उसे बुलाएंगे और जिसे नहीं चाहेंगे, उसे प्रवेश नहीं मिलेगा. जिला अध्यक्ष भी हमारे बिना किसी को निमंत्रण नहीं दे सकते. ‘ उनके इस बयान को पार्टी के भीतर तानाशाही रवैये के तौर पर देखा जा रहा है.
कलीम हसन यहीं नहीं रुके, उन्होंने शामली के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का नाम लेकर उन पर भी तीखा तंज कसा. गौरतलब है कि कलीम हसन को यह पद मिले अभी महज चार दिन ही हुए हैं और पद पाते ही उनके इस तरह के तेवरों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म कर दी हैं. कलीम हसन को कैराना सांसद इकरा हसन का बेहद करीबी माना जाता है, इसलिए इस विवाद के बाद अब जिले के पुराने समाजवादी नेता और जमीनी कार्यकर्ता अंदर ही अंदर बगावत के मूड में नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हनीमून मर्डर की सोनम को मिली जमानत, क्या पुणे के केतन हत्याकांड की मास्टरमाइंड सिया भी हो जाएगी आजाद?
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…