देश

दालान में सो रहे किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, घोड़े के निशान से बढ़ा मिस्ट्री

Mokama murder case: बिहार के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक अधेड़ की सोए अवस्था में सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय भूखन यादव के रूप में हुई है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भोज खाकर लौटे थे, दालान में मारी गोली

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, भूखन यादव रविवार की रात गांव में ही एक भोज (दावत) में शामिल होने गए थे. वहां से लगभग 11:00 बजे रात को वह अपने घर लौटे. इसके बाद वह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने दालान (बथान) में सोने चले गए. अपराधियों ने इसी का फायदा उठाया और दालान में सोए अवस्था में ही उनके सिर में दो गोलियां दाग दीं.बताया जा रहा है कि एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली सीधे उनकी कनपटी में जा धंसी. गोली इतनी सटीक और नजदीक से मारी गई कि भूखन यादव को संभलने तक का मौका नहीं मिला; वह जिस अवस्था में सोए थे, उसी अवस्था में उनका शव बिस्तर पर पड़ा रहा.

12 बजे फोन पर हुई थी बात, सुबह पत्नी ने देखा शव

परिजनों के मुताबिक, भूखन यादव पिछले करीब 3 साल से अकेले ही दालान में सोया करते थे, जबकि उनका परिवार मुख्य घर में रहता था. वह सिर्फ खाना खाने अपने घर जाते थे. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के मोबाइल पर देर रात लगभग 12:00 बजे एक कॉल आया था, जिस पर उन्होंने बात भी की थी. आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच अंजाम दी गई है. सुबह करीब 5:00 बजे जब मृतक की पत्नी दालान पहुंची, तो बिस्तर पर पति का लहुलुहान शव देखकर चीखने-चिल्लाने लगी. महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. घटनास्थल का मुआयना करने पर दालान के पास के खेतों में घोड़ों और कुछ अज्ञात लोगों के पैरों के निशान मिले हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अपराधी घोड़े पर सवार होकर आए थे.

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में बड़ा हादसा! नहर में गिरी स्कूल वैन, 15 बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर

किसी से नहीं था विवाद, 30 साल पहले हुआ था झगड़ा

ग्रामीणों ने बताया कि भूखन यादव बेहद सीधे स्वभाव के व्यक्ति थे. वह खेती-बाड़ी और गाय-भैंस पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वर्तमान में उनका किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था. करीब 30 वर्ष पहले उनका अपने गोतिया (भाइयों) से एक विवाद हुआ था, लेकिन उसके बाद से सब कुछ शांत था. ऐसे में इस निर्मम हत्या की वजह क्या है, यह रहस्य बना हुआ है.

पुलिस का बयान और जांच

घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. मृतक के सिर में एक गोली लगने की पुष्टि हुई है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

36 seconds ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

35 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago