सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

सहारनपुर रेलवे स्टेशन (Saharanpur Railway Station) पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी (Saharanpur Goods Train Derailed) से उतर गए. मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से मेरठ के बामहेड़ी की ओर जा रही थी. इसी दौरान जब मालगाड़ी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो दो डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना सुबह 6 बजे की बताई गई है. सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी समेत रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

पंजाब से आ रही थी मालगाड़ी

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास मालगाड़ी के आने-जाने के लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है. देर रात को एक मालगाड़ी पंजाब जिले के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी. सुबह जब वो सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल की आगे की पटरियों को काटकर रवाना कर दिया गया है. मालगाड़ी के दो डिब्बे किन कारणों के चलते बेपटरी (Derailed)  हुए इसकी जांच की जा रही है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी.

इससे पहले भी हुए हादसे

हाल में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे थे. 13 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन (ईएमयू) के दो डिब्बे पटरी से उतरे थे. घटना के बाद चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच का स्लो ट्रैक तुरंत बंद कर दिया गया था. रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए फास्ट लाइन पर ट्रेन संचालन जारी रखा था. इससे पहले, 12 अक्टूबर को मैसूर से दरभंगा आने वाली ‘बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ ट्रेन, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. यहां के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago