उत्तर प्रदेश

‘संसार में काशी ही ऐसी जगह, जहां कोई पराया नहीं है’, Kashi Ka Kayakalp कॉन्‍क्‍लेव में बोले सतुआ बाबा

Kashi Ka Kayakalp Mega Conclave: भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से बनारस में ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव आयोजित किया गया. इसमें महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने कहा कि काशी ही ऐसी जगह है, जहां कोई पराया नहीं है.

महामण्डलेश्वर सतुआबाबा आश्रम के महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने कहा कि काशी वो नगरी है, जहां शांति व्‍याप्‍त रहती है. काशी ने हमेशा शांति का संदेश दिया है. उन्‍होंने कहा, “अब काशी में कई परियोजनाएं चल रही हैं. यहां रोप-वे लाने की तैयारी हो रही है.”

जन कल्याण के लिए काम

पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने सनातन धर्म के साथ ही जन कल्याण के लिए बहुत काम किया है. मुझे ये देखकर खुशी होती है कि मदन मोहन मालवीय की बगिया में पीएम मोदी और सीएम योगी फूल लगा रहे हैं. सतुआ बाबा ने कहा, “सीएम योगी संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति दे रहे हैं, अच्छा खाना मिल रहा है. इस सरकार में संस्कृत भाषा के लिए बहुत काम हो रहा है.”

उन्‍होंने कहा, “पीएम मोदी ने कुंभ के मेले में सफाईकर्मियों के पैर धोए. इसी तरह काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के समय उन्‍होंने मजदूरों पर फूल बरसाए थे.” सतुआ बाबा ने कहा, “सीएम योगी ने गायों को कटने से बचाया. अब यूपी में गाएं नहीं कटतीं.”

यह भी पढ़िए: Bharat Express के CMD Upendra Rai ने मेगा कॉन्क्लेव के उद्घाटन में सुनाया बनारस का ऐतिहासिक प्रसंग

‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव का पूरा वीडियो यहां पर देखिए-

ये भी पढ़िए: Kashi Ka Kayakalp: वाराणसी में Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में UP डिप्‍टी CM मुख्‍य अतिथि, बोले- मोदी सरकार के कार्यकाल में सजी-संवरी काशी

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago