उत्तर प्रदेश

UP: विजय माल्या-नीरव मोदी की तरह अब शाइन सिटी ग्रुप का प्रमोटर राशिद नसीम भगोड़ा घोषित

अनुज कुमार, भारत एक्सप्रेस


Shine City Scam: उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ की विशेष पीएमएलए अदालत ने शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है. विशेष न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने यह साहसिक आदेश पारित किया, जिससे इस मामले में चल रही पीएमएलए ट्रायल को गति मिलेगी.

कोर्ट का यह आदेश उत्तर प्रदेश में इस तरह का पहला है. राशिद नसीम अब उन आर्थिक अपराधियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनमें पहले से ही शराब कारोबारी विजय माल्या और हीरा व्यापारी नीरव मोदी जैसे नाम हैं.

साल 2018 से अब तक देश में करीब दस लोगों को अदालतें भगोड़ा घोषित कर चुकी हैं. राशिद पर शाइन सिटी ग्रुप के जरिए करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. देश छोड़ने के बाद वह लंबे समय से फरार था, और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा लगातार प्रयास के बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया.

इससे एजेंसियों को अब उसकी संपत्ति जब्त करने और आगे की कार्रवाई करने में मदद मिलेगी. कोर्ट के इस फैसले को एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य के मामलों में तेजी आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़िए: दामाद के सुसाइड केस में कोर्ट ने कहा— “नपुंसक कह देना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता”

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

53 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

1 hour ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago