IPL 2025 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह मैच जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को चोट के चलते इस मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय को अंतिम एकादश में मौका मिला है. वहीं तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया गया है.
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले मैच की विजेता प्लेइंग इलेवन पर ही भरोसा जताया है. कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में टीम ने अपने संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया है. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के रहते टीम संतुलित नजर आ रही है.
राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी
मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…