उत्तर प्रदेश

Chaitra Ram Navami पर प्रदेशभर में गूंजेगा श्रीरामचरितमानस, अयोध्या में सूर्यतिलक के साथ होगा समापन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घंटे का श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि 05 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होना चाहिए. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों/मन्दिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं.

शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बासंतिक नवरात्र और श्रीरामनवमी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम, मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा.

अयोध्या में सूर्य तिलक दर्शन की व्यवस्था

सूर्य तिलक का दर्शन करने अयोध्या में पूरे देश से लोगों के आगमन की संभावना है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाने चाहिए. कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग कराई जाए. सभी देवालयों में पेयजल के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए. छाजन की व्यवस्था कराई जाए.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चैत्र नवरात्र के दिनों में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि मंदिरों के आसपास अंडा, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित करायें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हों.

मुख्यमंत्री ने नवरात्र के दृष्टिगत नगर विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग को क्रमश: नगरों और गांवों में मंदिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मी भी लगाए जाएं. मुख्यमंत्री ने पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के भी निर्देश दिये.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर म्यूजियम निर्माण को मिली मंजूरी, योगी सरकार खर्च करेगी 65 करोड़ रुपये

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

14 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

15 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

30 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

40 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

49 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago