उत्तर प्रदेश

‘RSS से बेहतर कोई प्लेटफार्म नहीं,’ क्या सपा से खफा हैं अफजाल अंसारी? जमकर की मोहन भागवत की तारीफ

Afzal Ansari Praises Mohan Bhagwat: राजनीति में अक्सर ‘दुश्मनी’ और ‘दोस्ती’ के मायने पल-पल बदलते रहते हैं. इसी का एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया. आमतौर पर भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं पर हमलावर रहने वाले अंसारी ने इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसार में आरएसएस से बढ़कर कोई प्लेटफार्म नहीं है और लोगों को भागवत से सीख लेनी चाहिए. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि कहीं वो सपा से नाराज तो नहीं हैं.

बता दें कुछ समय पहले मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कई विषयों पर अपनी राय रखी थी. उन्होंने जनसंख्या के साथ ही राजनीति और नफरत को लेकर कई बातें कहीं थी. अब उनके इस बयान पर देश में चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: भारत को जापान क्यों नहीं बनने देना चाहते RSS और मोहन भागवत?

आरएसएस प्रमुख Mohan Bhagwat की तारीफ

अफजाल अंसारी ने कहा, “हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसार में आरएसएस से बढ़कर कोई प्लेटफार्म नहीं है. भागवत ने कहा है कि अगर हर मस्जिद और मजार में शिवलिंग तलाश करोगे तो ये देश को कमजोर करेगा. संघ प्रमुख (RSS Chief Mohan Bhagwat) से कुछ लोगों को नसीहत लेनी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि अन्य धर्मों के धर्मगुरुओं को भी संघ प्रमुख के वक्तव्य का स्वागत करना चाहिए. अंसारी ने कहा कि भागवत ने सही कहा है कि देश में एकता और भाईचारे की जरूरत है और नफरत का कारोबार बंद होना चाहिए.

भाजपा नेताओं पर टिप्पणी

अफजाल अंसारी ने बिना नाम लिए भाजपा के बड़े नेताओं पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “जिसके पास अपना परिवार नहीं होता, वह दूसरों के परिवार का दर्द क्या ही समझेगा.” यह बयान भाजपा नेताओं के परिवार और समाज के प्रति उनकी समझ पर सवाल उठाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी को बचाने के लिए सरकार चुप है और दुनिया का कोई भी देश खुलकर भारत के पक्ष में नहीं बोल रहा है. यह बयान केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाता है.

ये भी पढ़ें: मोहन भागवत ने बताया US को जवाब देने का तरीका, मान गए इंडियन तो निकल जाएगी ट्रंप की हवा

मोहन भागवत की तारीफ में एक संदेश

अफजाल अंसारी का यह बयान राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ सकता है. एक तरफ उन्होंने मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) की तारीफ करते हुए उनके भाईचारे और देश में एकता के संदेश को सराहा, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर तीखा हमला भी बोला. उन्होंने ट्रंप के टैरिफ और पहलगाम हमले जैसी घटनाओं पर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए. उनका यह रुख यह दर्शाता है कि वह आरएसएस के संदेशों से सहमत हैं, जबकि भाजपा की कुछ नीतियों से उनकी असहमति है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago