देश

पीएम मोदी का नागपुर और छत्तीसगढ़ दौरा आज, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, Nagpur में हेडगेवार और अंबेडकर को करेंगे नमन

PM Modi Nagpur and Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 मार्च) नागपुर और छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे. पीएम मोदी नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार के स्मारक पर पुष्प अर्पित करेंगे, इसके अलावा दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर अंबेडकर को भी नमन करेंगे.

माधव नेत्रालय की रखेंगे आधारशिला

पीएम मोदी इस दौरान माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे. माधव नेत्रालय, आई इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर का एक नया विस्तार होगा, जिसे साल 2014 में गोलवलकर की याद में स्थापित किया गया था. इस सेंटर में 250 बेड का अस्पताल, 14 ओपीडी और 14 आधुनिक ऑपरेशन सेंटर थिएटर होंगे.

आयुध निर्माण प्लांट का दौरा करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड के आयुध निर्माण प्लांट का दौरा भी करेंगे, जहां पर वह 1250 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े एयरस्ट्रिप का उद्घाटन करेंगे. इस एयरस्ट्रिप का इस्तेमाल ड्रोन (Unarmed Aerial Vehicles – UAVs) के उड़ान और परीक्षण के साथ ही युद्ध सामग्री के टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. पीएम मोदी वॉरहेड टेस्टिंग सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे.

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

पीएम मोदी के दौरे को लेकर नागपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एसपीजी और नागपुर पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर फुल रिहर्सल की है. पीएम मोदी के काफिले में 20 विशेष वाहन होंगे, जिसमें वीआईपी सुरक्षा वाहन और रेडियो कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (RCEID) जैमर युक्त वाहन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- ISRO को मिले स्वदेशी ‘मेड इन इंडिया’ चिप्स, अंतरिक्ष मिशनों में होगा इस्तेमाल

विकास कार्यों की देंगे सौगात

वहीं, पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात भी देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago