उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: Sunita Williams के नाम पर लखनऊ की सड़क का होगा नामकरण

Sunita Williams Road Naming: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी के बाद उनके परिवार और चाहने वालों में खुशी का माहौल है. अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनके नाम पर एक सड़क के नामकरण की तैयारी की जा रही है.

लखनऊ नगर निगम का ऐतिहासिक निर्णय

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने एक समाचार एजेंसी को बताया, “हमारे एक पार्षद रंजीत सिंह ने एक प्रस्ताव रखा था कि एक सड़क का नाम सुनीता विलियम्स के नाम पर रखा जाए. सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास हुआ है. भारतीयों ने पूरी दुनिया में हमारे तिरंगे को ऊंचा किया है. सुनीता विलियम्स भी भारतीय मूल की हैं. इससे पहले कल्पना चावला ने भारतीयों का नाम ऊंचा किया था. बहुत से लोग ऐसे हैं, उनमें से कोई भारत की बेटी है तो कोई भारत का बेटा है.”

सड़क का नामकरण क्यों महत्वपूर्ण है?

मेयर ने बताया कि सर्वसम्मति से सुनीता विलियम्स के नाम पर सड़क का नाम रखने का फैसला पास हुआ है. विकास नगर तिराहा से लेकर स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच में इसरो का ऑफिस है, इस सड़क को हमने चुना है. इस फैसले के दो उद्देश्य हैं:

अपने देश की बेटी को सम्मान देना

यह देश का पहला नगर निगम है, जिसने अपनी देश की बेटी को सम्मान दिया है.

भविष्य के लिए प्रेरणा देना

भविष्य में बच्चे यह जान सकेंगे कि सुनीता विलियम्स ने क्या महान कार्य किया था. इसके अलावा, बुजुर्ग जब इस सड़क पर चलेंगे तो गर्व से कहेंगे कि हमारे देश की बेटी ने आज देश का नाम रौशन किया है.

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा

उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद धरती पर लौटी हैं. वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर असामान्य रूप से लंबे समय तक रहने के बाद वापस आईं. सुनीता विलियम्स, जो इस साल सितंबर में 60 वर्ष की हुईं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं. उनसे पहले कल्पना चावला यह उपलब्धि हासिल कर चुकी थीं, लेकिन 2003 में कोलंबिया स्पेस शटल दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

18 seconds ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

5 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

41 minutes ago