उत्तर प्रदेश

नए साल से पहले मथुरा में ‘धर्मयुद्ध’: सनी लियोनी के इवेंट पर भड़के संत; अल्टीमेटम जारी

Sunny Leone Mathura Controversy: राकेश पचौरी/मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में नए साल के जश्न पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है. 31 दिसंबर की रात यहां होने वाले बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर ‘धर्मयुद्ध’ छिड़ गया है. ब्रज के साधु-संतों ने सनी लियोनी के ‘पोर्न स्टार’ वाले अतीत का हवाला देते हुए इस आयोजन को धर्मनगरी के लिए कलंक बताया है. संतों ने इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है.

साधु-संतों में क्यों है आक्रोश? (Mathura New Year Party)

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने मथुरा के जिलाधिकारी (DM) को पत्र लिखकर मांग की है कि होटल ललिता ग्रांड और होटल द ट्रक में प्रस्तावित सनी लियोनी के कार्यक्रम को तत्काल रद्द किया जाए. संतों का तर्क है कि मथुरा एक दिव्य गोलोक भूमि है, जहां संत भजन, पूजा और योग साधना करते हैं. फलाहारी महाराज ने कहा कि-

यह रासलीला की भूमि है, यहां फूहड़ता और अश्लीलता नहीं चलेगी. सनी लियोनी पोर्न फिल्में बना चुकी हैं, ऐसी अभिनेत्री को ब्रजभूमि से दूर रखा जाना चाहिए.”

पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग एक साजिश के तहत भगवान कृष्ण की नगरी को बदनाम करना चाहते हैं. आयोजक जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. संतों ने चेतावनी दी है कि वे धर्मनगरी को कलंकित नहीं होने देंगे. अगर प्रशासन ने कार्यक्रम नहीं रोका और आयोजकों पर कार्रवाई नहीं की, तो विरोध और तेज होगा.

ये भी पढ़ें: नेतन्याहू के सामने छलका ट्रंप का दर्द, बोले- मुझे क्रेडिट क्यों नहीं मिलता? इजरायल लगाएगा मरहम; वीडियो वायरल

सनी को लेकर विरोध शुरू (Sunny Leone program Mathura)

एक तरफ जहां सनी लियोनी सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर लोगों से इस इवेंट में आने की अपील कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मथुरा में विरोध के स्वर तीखे हो गए हैं. छोटे पुंडरीक महाराज और मधुसूदन दास महाराज समेत कई अन्य संतों ने भी इस आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई है. अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वे इस ‘ग्लैमर बनाम धर्म’ की लड़ाई में क्या फैसला लेते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 minute ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

27 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

27 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

44 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

58 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago