Donald Trump Netanyahu Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की फ्लोरिडा के मार-आ-लागो में हुई मुलाकात दुनिया भर में सुर्खियों में है. इस मुलाकात के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ, जहां दुनिया के सबसे ताकतवर नेता डोनाल्ड ट्रंप का दर्द जुबां पर आ गया. ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने की टीस नेतन्याहू के सामने जाहिर की. हालांकि, दोस्त का दर्द देख नेतन्याहू ने भी देर नहीं की और ट्रंप के जख्मों पर ‘मरहम’ लगाते हुए उन्हें इजरायल के सर्वोच्च सम्मान से नवाजने का ऐलान कर दिया.
क्या क्रेडिट नहीं मिलना चाहिए? (Donald Trump To Netanyahu)
सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ट्रंप की बातों से साफ था कि वे नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से आहत हैं और चाहते हैं कि दुनिया उनके शांति प्रयासों को माने. इसमें ट्रंप अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहते हैं कि-
“मैंने 8 युद्ध रुकवाए हैं… भारत और पाकिस्तान का युद्ध भी? वो भी मैंने किया.” ट्रंप ने आगे शिकायत भरे लहजे में कहा, “मैंने इंडिया-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया, क्या मुझे इसका क्रेडिट नहीं मिलना चाहिए?”
इजरायल ने किया मरहम का ऐलान (Israel Peace Prize To Donald Trump)
ट्रंप की यह टीस सुनने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने घोषणा की कि इजरायल सरकार राष्ट्रपति ट्रंप को ‘इजरायल शांति पुरस्कार’ (Israel Peace Prize) से सम्मानित करेगी. यह इजरायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. पिछले 80 सालों में यह पहली बार है जब किसी गैर-इजरायली को यह पुरस्कार दिया जा रहा है. जुलाई 2025 में ही इजरायल ने नियमों में बदलाव किया था, जिसके तहत अब विदेशी नागरिकों को भी यह सम्मान मिल सकता है. नेतन्याहू ने कहा-
“राष्ट्रपति ट्रंप ने कई परंपराओं को तोड़कर दुनिया को चौंकाया है, इसलिए हमने भी नई परंपरा बनाने का फैसला किया है. यह सुनकर ट्रंप गदगद हो गए और उन्होंने कहा कि यह उनके लिए आश्चर्यजनक और सम्मान की बात है.
ये भी पढ़ें: फ्लाइट में हेलमेट पहनकर चढ़ा शख्स, यात्रियों के उड़े होश.., क्रू ने लिखी चिट्ठी; एयर इंडिया ने क्यों किया सम्मान?
🚨 प्रेसिडेंट #Trump और पीएम #Netanyahu की बातचीत का वीडियो वायरल :
🔹#Trump ने कहा: “ मैने इंडिया पाकिस्तान युद्ध रुकवाया, क्या मुझे इसका क्रेडिट नही मिलना चाहिए ?
📍 मैंने 8 युद्ध रुकवाए , भारत-पाकिस्तान का क्या?
वो भी मैंने किया।
🔹 नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने का दर्द फिर… pic.twitter.com/XsDcvu3V1Y— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) December 30, 2025
ट्रंप ने भी पढ़े कसीदे (Donald Trump Viral Video)
सम्मान मिलने की खुशी में ट्रंप ने भी नेतन्याहू की जमकर तारीफ की. उन्होंने नेतन्याहू को ‘युद्धकालीन प्रधानमंत्री’ (Wartime PM) बताते हुए कहा कि इन्होंने शानदार काम किया है. सच कहूं तो अगर वहां कोई गलत प्रधानमंत्री होता, तो शायद आज इजरायल का अस्तित्व ही नहीं बचता.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


