CMD Upendrra Rai Tahalka Samwaad
CMD Upendrra Rai Tahalka Samwaad: लखनऊ में मीडिया, सरकार और समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल के तहत Tahalka India News एक खास कार्यक्रम ‘Tahalka Samwaad – देश की बात, सीधा संवाद’ आयोजित करने जा रहा है. यह इवेंट 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसका आयोजन Hilton Garden Inn Lucknow में किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में Bharat Express News Network के CMD और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय मुख्य अतिथि (Guest of Honor) के रूप में शामिल होंगे. उनके साथ कई इन्फ्लुएंसर्स, पत्रकार और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग भी इस मंच का हिस्सा बनेंगे.
आयोजकों के अनुसार, Tahalka India News का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और उनके वास्तविक प्रभाव को सामने लाना है. संस्था का कहना है कि वे केवल योजनाओं की रिपोर्टिंग नहीं करते, बल्कि जमीनी हकीकत और असर को सीधे लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
इस कार्यक्रम में इंफ्लुएंसर मीट भी आयोजित किया जाएगा, जहां डिजिटल क्रिएटर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा. कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर Bhadas4Media है, जबकि चैनल पार्टनर Bharat Express रहेगा.
ये भी पढ़ें- ‘TMC का भय-काल खत्म…’ बिष्णुपुर में गरजे पीएम मोदी, गुंडों को दी सरेंडर की सबसे बड़ी चेतावनी
आयोजकों का मानना है कि ‘Tahalka Samwaad’ जैसे मंच समाज और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं, जहां सरकार की नीतियों और जनता की अपेक्षाओं के बीच सीधा संवाद संभव हो पाता है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…