भारतीय सिनेमा में जब भी बड़े और अलग तरह के प्रोजेक्ट्स की बात होती है, तो होम्बले फिल्म्स का नाम सामने आता है. ‘KGF’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से पहचान बनाने वाली इस प्रोडक्शन कंपनी ने अब एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ बड़ा पेश किया है.
आज (रविवार) को परशुराम जयंती के मौके पर होम्बले फिल्म्स ने अपनी अगली बड़ी एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज किया. जैसे ही यह सामने आया, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. फिल्म को लेकर फैंस में वही उत्साह देखने को मिला, जो पहले ‘महावतार नरसिंह’ के समय नजर आया था.
फिल्म के डायरेक्टर अश्विन कुमार हैं. जारी किए गए पोस्टर में एक शक्तिशाली योद्धा युद्धभूमि के बीच खड़ा दिखाई देता है. उसके हाथ में खून से सनी भारी कुल्हाड़ी है, जिसे परशु कहा जाता है. यही कुल्हाड़ी उसके न्याय और क्रोध दोनों का प्रतीक मानी जा रही है.
होम्बले फिल्म्स ने इस पोस्टर के साथ एक दमदार संदेश भी दिया है कि ‘जब धर्म का पतन होता है, तब परशु का उदय होता है. यह कोई शासक नहीं, बल्कि अधर्म के खिलाफ उठी शक्ति है.’
यह फिल्म सिर्फ एक अलग प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि बड़े ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा है. इस यूनिवर्स के जरिए भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक और ग्लोबल अंदाज में पेश करने की कोशिश की जा रही है. इस पूरी सीरीज में भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात फिल्में बनाई जाएंगी. सभी फिल्मों को 3D फॉर्मेट में अगले 12 सालों में रिलीज करने की योजना है.
इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2025 में ‘महावतार नरसिंह’ से हुई थी, जिसने एनीमेशन की दुनिया में नई पहचान बनाई. इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी यह लंबे समय तक ट्रेंड करती रही. यहां तक कि इसे ऑस्कर की रेस में भी चर्चा मिली थी.
‘महावतार परशुराम’ के बाद 2029 में ‘महावतार रघुनंदन’, 2031 में ‘महावतार धौकाधेश’ और 2033 में ‘महावतार गोकुलानंद’ रिलीज की योजना है.
इसके बाद इस महागाथा का समापन दो भागों में होगा. 2035 में ‘महावतार कल्कि पार्ट 1’ और 2037 में ‘पार्ट 2’.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…