उत्तर प्रदेश

थाने में पहुंची महिला ने पति के खिलाफ की शिकायत, कहा- सुहागरात से अब तक नहीं मिला पीने को दूध

पति और पत्नी के बीच लड़ाई के तो तरह-तरह के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से आया है. जिसमें पीने को दूध न मिलने के कारण दुल्हन ने थाने में जाकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत कर दी. महिला का कहना था कि सुहागरात से लेकर आज तक एक गिलास दूध पीने को नहीं मिला है. दूध की वजह से दोनों के बीच तलाक तक की नौबत आ गई.उसने बताया कि उसे रोज दूध पीने की आदत है और बिना दूध पिए उसे नींद नहीं आती. इस मामले को पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया जहां पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया.

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि युवक-युवती का विवाह 2024 में बड़े ही धूमधाम से हुआ था. लड़की का मायका देहात क्षेत्र में है और ससुराल शहर में है. युवती को दूध पीने की आदत है. ससुराल में दूध सिर्फ एक लीटर ही लिया जाता है, जिस वजह से उसे पीने के लिए दूध नहीं मिल पाता. परामर्श केंद्र पर लड़के ने हर दिन दूध खरीदकर पिलाने का वादा किया जिसके बाद दोनों के बीच समझौता कराया गया.

चाय के कारण नहीं बचता था दूध

ससुराल में 1 लीटर दूध लिया जाता है और वहां के लोग चाय के शौकीन हैं जिस वजह से महिला को दूध नहीं मिल पाता था. जिसकी वजह से घर में झगड़ा भी होता रहता था. युवक ने बताया कि पत्नी बदतमीजी से बात करती है, मेरे मां-बाप से भी ठीक से व्यवहार नहीं करती. हालांकि काउंसलिग के बाद दोनो पक्षों में समझाइश करा दी गई है.

आगरा से आया था एक ऐसा ही मामला

दूध न मिलने की लड़ाई की बात तो हमने बता दी लेकिन एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला आगरा से ही आया था. जिसमें पत्नी के गुटखा खाने से परेशान पति ने उसे घर से निकाल दिया था. यहां पति को गुटखा खाने की लत को देखते-देखते पत्नी भी इसका सेवन करने लगी थी. पत्नी को इसकी लत ऐसी पड़ी कि वो पति के पॉकेट से चुराकर खाना शुरू कर दिया. पति को जब इसकी भनक लगी तब से रोज-रोज इनके बीच झगड़े होने लगे. मामला इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को मायके छोड़ दिया, जिसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दर्ज करा दी. हालांकि बाद में इसे भी परिवार परामर्श केंद्र से सुलझा लिया गया.

यह भी पढ़ें- UP: पति को गुटखा खाने की थी आदत, देखा-देखी पत्नी को भी लग गई लत और हो गया विवाद, जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

7 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

12 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

24 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

25 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

50 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

1 hour ago