Bank manager viral video
Hardoi bank manager video viral: आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है, जहां कोई चीज छिप नहीं सकती है. इतना ही नहीं मिनटों में ही लाखों हजारों लोगों के पास पहुंच जाती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की बिलग्राम स्थित केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले पर तरह- तरह की टिप्पणियां दे रहे हैं. साथ ही बैकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं. आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो हरदोई जिले की बिलग्राम स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक का है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रबंधक एक तख्त पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में फिल्मी गाना तुझे मैं प्यार करूं बजता हुआ सुनाई दे रहा है. इसी वीडियो में एक युवती को प्रबंधक के सामने डांस करते हुए देख सकते है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. पूरे मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बैंक मैनेजर के तबादले से पहले का है, वहीं इस वीडियो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह विदाई समारोह के दौरान का भी हो सकता है. हालांकि अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे एक विदाई समारोह और मजाक- मस्ती बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बैंक के अंदर इस तरह की गतिविधी शोभनीय नहीं है. हालांकि अभी तक बैंक प्रशासन ने इस वीडियो को लेकर किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया है. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो किस तारीख का है.
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…
Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…