Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“तुझे मैं प्यार करूं”, फिल्मी गाना सुनते हुए हरदोई के बैंक मैनेजर का वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Hardoi bank manager video viral: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की बिलग्राम स्थित केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैक प्रबंधक फिल्मी गाना सुन रहे हैं और उनके सामने एक युवती डांस कर रही है.

Bank manager viral video

Bank manager viral video

Hardoi bank manager video viral: आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है, जहां कोई चीज छिप नहीं सकती है. इतना ही नहीं मिनटों में ही लाखों हजारों लोगों के पास पहुंच जाती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की बिलग्राम स्थित केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले पर तरह- तरह की टिप्पणियां दे रहे हैं. साथ ही बैकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं. आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर बैंक प्रबंधक का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो हरदोई जिले की बिलग्राम स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक का है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रबंधक एक तख्त पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में फिल्मी गाना तुझे मैं प्यार करूं बजता हुआ सुनाई दे रहा है. इसी वीडियो में एक युवती को प्रबंधक के सामने डांस करते हुए देख सकते है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. पूरे मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें:22 की युवती को 60 साल के युवक से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी; लोगों के सामने अपने रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात

सोशल मीडिया यूर्जस ने जताई आपत्ति

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बैंक मैनेजर के तबादले से पहले का है, वहीं इस वीडियो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह विदाई समारोह के दौरान का भी हो सकता है. हालांकि अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे एक  विदाई समारोह और मजाक- मस्ती बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बैंक के अंदर इस तरह की गतिविधी शोभनीय नहीं है. हालांकि अभी तक बैंक प्रशासन ने इस वीडियो को लेकर किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया है. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो किस तारीख का है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital