उत्तर प्रदेश

अपराधियों पर शिकंजा कस रही Noida Police, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद

Noida: नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में 11 मार्च की रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, पुलिस ने दूसरे बदमाश को भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, चोरी के मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस ने बताया कि रात थाना सेक्टर 58 पुलिस टीम विशनपुरा मंडी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे. इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. उन्होंने खुद को पुलिस से घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया.

दिल्ली और अलीगढ़ के रहने वाले हैं बदमाश

घायल बदमाश का नाम शकील और दूसरे का नाम फरीद है. शकील दिल्ली के त्रिलोकपुरी और फरीद अलीगढ़ का निवासी है. हालांकि, फरीद वर्तमान में दिल्ली के त्रिलोकपुरी में ही रह रहा है. शकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अवैध हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूट और चोरी के 5 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है. बरामद मोबाइल फोन में से एक मोटोरोला ब्रांड का है, जिससे संबंधित थाना सेक्टर 58 में केस दर्ज है. वहीं, बरामद बाइक को लेकर दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज है.

यह भी पढ़ें- UP: मथुरा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश असद ढेर, लूट-हत्या और डकैती के दर्ज थे 30 मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और चोरी व लूट की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं. उनके खिलाफ दिल्ली और नोएडा में पहले से ही मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

4 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago