देश

Airtel के बाद अब Jio ने भी SpaceX से मिलाया हाथ, जल्द भारत आएगा स्टारलिंक का इंटरनेट

Jio Partnership With SpaceX: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के बाद अब जियो कंपनी ने भी एलन मस्क के SpaceX से हाथ मिला लिया है. जियो के पार्टनरशिप करने के बाद अब भारत में स्टारलिंक की सर्विस को लाया जाएगा. सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर काफी समय से भारत में अपनी सेवाओं को शुरू करने की कोशिश में जुटा हुआ है.

इससे पहले Starlink Satellite Internet को भारत में लाने के लिए Bharti Airtel ने SpaceX के साथ करार किया. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी कि उसने भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा Starlink लॉन्च करने के लिए SpaceX के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

लंबे समय से भारत आना चाहता था Starlink

रायटर्स के अनुसार, SpaceX का Starlink लंबे समय से भारत में अपनी सेवाएं शुरू करना चाहता था. हाल ही में, अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio के साथ इस मुद्दे पर टकराव हुआ था, जब बात सैटेलाइट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने की आई. भारत सरकार ने इस मामले में Elon Musk के पक्ष में फैसला लिया है और कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन किया जाना चाहिए, न कि इसकी नीलामी. हालांकि, Starlink का लाइसेंस आवेदन अभी भी सरकारी समीक्षा के तहत है.

यह भी पढ़ें- Airtel Signs Deal with Elon Musk: धमाका! SpaceX की भारत में हुई एंट्री… भारती Airtel के साथ हुआ करार

Airtel ने दी जानकारी

Airtel ने एक बयान में बताया कि SpaceX और एयरटेल, व्यावसायिक ग्राहकों को Starlink के उपकरण और सेवाएं प्रदान करने के लिए सहयोग करेंगे. इसके अलावा, वे स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्शन भी उपलब्ध कराएंगे. दोनों कंपनियां एयरटेल नेटवर्क के विस्तार और विकास में मदद करने के लिए Starlink के तरीकों पर विचार करेंगी, जबकि SpaceX भारत में एयरटेल के ग्राउंड नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं का उपयोग करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

3 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

4 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

6 hours ago