उत्तर प्रदेश

अमरोहा में मासूम से दरिंदगी करने वाले हैवान का पुलिस ने किया ‘इलाज’, मुठभेड़ में गोली लगी, आरोपी गिरफ्तार

Amroha Crime News/Arun Chahal: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है. यहां एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को फिर से शर्मसार कर दिया है. लेकिन राहत की बात यह है कि पुलिस ने भी इस मामले में ‘यस बॉस’ वाले अंदाज में नहीं, बल्कि बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को उसके किए की सजा दे दी है.

क्या है पूरी घटना?

मामला सैद नगली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां चार साल की एक मासूम बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी. उसे क्या पता था कि जिस गांव में वह खेलने-कूदने आई है, वहां कोई हैवान उसकी मासूमियत को कुचलने के लिए घात लगाए बैठा है. जानकारी के मुताबिक, 48 साल के एक अधेड़ गजेन्द्र सिंह ने बच्ची को बहलाया-फुसलाया और उसे अकेला पाकर पास ही की एक नहर के किनारे ले गया. वहां उसने इस मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं.

वारदात को अंजाम देने के बाद वह जालिम बच्ची को मरणासन्न हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया. जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की. बच्ची जिस हालत में मिली, उसे देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस की फुर्ती और मुठभेड़

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार आनंद खुद मौके पर पहुंचे. उन्होंने साफ कर दिया था कि आरोपी चाहे पाताल में क्यों न छिपा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की कई टीमें गठित की गईं और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी का पीछा शुरू हुआ.

महज कुछ ही घंटों बाद, सैद नगली पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली. पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो आरोपी गजेन्द्र सिंह ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो गजेन्द्र के पैर में लगी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है.

ये भी पढ़ें- तेज म्यूजिक बना मौत की वजह! गाना कम करने को कहा तो टेंपो चालक ने कर दी सवारी की हत्या

जनता में पुलिस के प्रति भरोसा

अमरोहा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में काफी तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि मासूमों के साथ ऐसी दरिंदगी करने वालों के साथ इसी तरह का सलूक होना चाहिए. पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कहा है कि इस जघन्य अपराध के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी. फिलहाल बच्ची अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस चार्जशीट दाखिल कर जल्द से जल्द उसे इंसाफ दिलाने की तैयारी में है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago