उत्तर प्रदेश

राहुल-अखिलेश की सीक्रेट मीटिंग, चुनाव के लिए तय हुआ सीटों का फॉर्मूला? गठबंधन का ब्लूप्रिंट तैयार

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद भवन स्थित राहुल गांधी के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने संभावित गठबंधन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ. इस मुलाकात को 2027 के चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सीट शेयरिंग पर शुरुआती मंथन

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. कांग्रेस ने हाल ही में राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है. गौतम लगातार 403 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की ‘आधी हिस्सेदारी’ की बात कर रहे हैं और करीब आधी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं.

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के कई नेता कांग्रेस की प्रदेश में राजनीतिक ताकत को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. ऐसे माहौल में अखिलेश यादव का राहुल गांधी से मिलना दोनों दलों के नेताओं के लिए शीर्ष नेतृत्व का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि गठबंधन पर बातचीत संवाद के जरिए आगे बढ़ेगी.

2024 लोकसभा चुनाव का गणित

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 6 सीटों पर जीत दर्ज की. इस तरह पार्टी का स्ट्राइक रेट करीब 35 प्रतिशत रहा. वहीं समाजवादी पार्टी ने 63 सीटों पर चुनाव लड़कर 37 सीटें जीतीं और उसका स्ट्राइक रेट करीब 59 प्रतिशत रहा. यही आंकड़े अब विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की बातचीत में अहम आधार बन सकते हैं.

सीटों का गणित क्यों बना चुनौती?

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा और 403 विधानसभा सीटें हैं. औसतन एक लोकसभा सीट के अंतर्गत लगभग पांच विधानसभा सीटें आती हैं. इसी गणित के आधार पर माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को करीब 85 सीटों से अधिक देने के पक्ष में नहीं है. हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था. पार्टी इस बार भी लगभग उसी स्तर की हिस्सेदारी चाहती है.

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी का मानना है कि 2017 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए अधिक सीटें देना उसके अपने चुनावी हितों को प्रभावित कर सकता है.

आगे क्या?

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच बातचीत की शुरुआत ने गठबंधन की संभावनाओं को मजबूती जरूर दी है, लेकिन सीट शेयरिंग, राजनीतिक दावेदारी और चुनावी रणनीति जैसे कई मुद्दों पर अभी सहमति बननी बाकी है. आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच कई दौर की बातचीत होने की संभावना है, जिसके बाद ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन का अंतिम स्वरूप स्पष्ट हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: ‘सम्मान और सुरक्षा सिर्फ कार्यकाल तक नहीं’: रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक

-भारत एक्सप्रेस 

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

5 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

5 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

16 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

30 minutes ago

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

44 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

44 minutes ago