UP ATS Arrests Terrorist Mohammad Raza: उत्तर प्रदेश को दहलाने की साजिश रच रहे आतंकियों के खिलाफ यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एटीएस ने लखनऊ से आतंकी संगठन ‘मुजाहिदीन आर्मी’ नाम के आतंकी संगठन का भंडाफोड़ करते हुए इस संगठन के मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया है. रजा पर युवाओं को जिहाद के लिए भड़काने का शक है.
एटीएस को मोहम्मद रजा के पास से एक रहस्यमयी काली डायरी मिली है. जिसमें शरिया कानून से लेकर देश में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने का खाका तैयार किया गया है. जांच एजेंसियों को शक है कि रजा कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में था.
मोहम्मद रजा को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस ने बड़ा खुलासा किया है. आरोपी मोहम्मद रजा के पास से मिली काली डायरी में उसके आतंकी सोच के काले राज छिपे हैं. डायरी में कई कोडवर्ड लिखे गए हैं. जिसमें 13 टीमें बनाने और उन्हें कई अलग-अलग लोगों को सौंपकर अंजाम देने का जिक्र किया गया है.
मोहम्मद रजा के पास से बरामद काली डायरी में कई डराने वाली बातें भी लिखी गई हैं. डायरी के 7वें पन्ने पर ‘कौम खतरे में है’ और 14वें पन्ने पर ‘जिहाद की तैयारी’ लिखा हुआ है. जिसको लेकर एटीएस काफी सतर्कता बरत रही है.
एटीएस की जांच में कई अन्य अहम जानकारी सामने आई है. इस आतंकी समूह का ‘मकसद’ देश में शरिया कानून लागू करने सहित आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का था. काली डायरी में शरिया कानून को लागू करने को लेकर पूरा ब्लू प्रिंट बनाया गया है.
इस डायरी में 13 टीमों को नंबर से दर्शाया गया है. जांच में ये भी सामने आया है कि इस आतंकी संगठन के निशाने पर हिंदू धर्म गुरु भी थे. इसमें उन्हें काफिर कोड से दर्शाया गया है.
UP ATS की जांच में ये भी सामने आया है कि फतेहपुर का रहने वाला मोहम्मद रजा केरल में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ा. एजेंसियों को उसके मोबाइल नंबर से पाकिस्तानी फोन नंबर मिले हैं. वह मुलाकात को लाइब्रेरी और हथियार जुटाने के लिए दावत कोड का इस्तेमाल करता था. मोहम्मद रजा के व्हाट्सएप में कई संदिग्ध ग्रुप भी मिले हैं. जिसमें इन्हीं कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था. एटीएस फिलहाल इनकी जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…