Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

7वें पन्ने पर कौम खतरे में-14वें पर जिहाद की तैयारी, आतंकी संगठन ‘मुजाहिदीन आर्मी’ के मास्टरमाइंड रजा के पास से मिली काली डायरी का क्या है राज?

UP ATS Arrests Terrorist Mohammad Raza: एटीएस को मोहम्मद रजा के पास से एक रहस्यमयी काली डायरी मिली है. जिसमें शरिया कानून से लेकर देश में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने का खाका तैयार किया गया है.

UP ATS Arrests Terrorist Mohammad Raza

UP ATS Arrests Terrorist Mohammad Raza: उत्तर प्रदेश को दहलाने की साजिश रच रहे आतंकियों के खिलाफ यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एटीएस ने लखनऊ से आतंकी संगठन ‘मुजाहिदीन आर्मी’ नाम के आतंकी संगठन का भंडाफोड़ करते हुए इस संगठन के मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया है. रजा पर युवाओं को जिहाद के लिए भड़काने का शक है.

एटीएस को मोहम्मद रजा के पास से एक रहस्यमयी काली डायरी मिली है. जिसमें शरिया कानून से लेकर देश में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने का खाका तैयार किया गया है. जांच एजेंसियों को शक है कि रजा कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में था.

काली डायरी काला राज

मोहम्मद रजा को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस ने बड़ा खुलासा किया है. आरोपी मोहम्मद रजा के पास से मिली काली डायरी में उसके आतंकी सोच के काले राज छिपे हैं. डायरी में कई कोडवर्ड लिखे गए हैं. जिसमें 13 टीमें बनाने और उन्हें कई अलग-अलग लोगों को सौंपकर अंजाम देने का जिक्र किया गया है.

मोहम्मद रजा के पास से बरामद काली डायरी में कई डराने वाली बातें भी लिखी गई हैं. डायरी के 7वें पन्ने पर ‘कौम खतरे में है’ और 14वें पन्ने पर ‘जिहाद की तैयारी’ लिखा हुआ है. जिसको लेकर एटीएस काफी सतर्कता बरत रही है.

ये भी पढ़ें- “ये कुशासन का अंत है…”, बिहार चुनाव की तारीखें घोषित होते ही विपक्ष ने NDA को घेरा, तेजस्वी यादव बोले- परिवर्तन का बज चुका है बिगुल

शरिया कानून का ब्लू प्रिंट था तैयार

एटीएस की जांच में कई अन्य अहम जानकारी सामने आई है. इस आतंकी समूह का ‘मकसद’ देश में शरिया कानून लागू करने सहित आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का था. काली डायरी में शरिया कानून को लागू करने को लेकर पूरा ब्लू प्रिंट बनाया गया है.

इस डायरी में 13 टीमों को नंबर से दर्शाया गया है. जांच में ये भी सामने आया है कि इस आतंकी संगठन के निशाने पर हिंदू धर्म गुरु भी थे. इसमें उन्हें काफिर कोड से दर्शाया गया है.

हथियार जुटाने के लिए ‘दावत’ कोड वर्ड

UP ATS की जांच में ये भी सामने आया है कि फतेहपुर का रहने वाला मोहम्मद रजा केरल में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ा. एजेंसियों को उसके मोबाइल नंबर से पाकिस्तानी फोन नंबर मिले हैं. वह मुलाकात को लाइब्रेरी और हथियार जुटाने के लिए दावत कोड का इस्तेमाल करता था. मोहम्मद रजा के व्हाट्सएप में कई संदिग्ध ग्रुप भी मिले हैं. जिसमें इन्हीं कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था. एटीएस फिलहाल इनकी जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital