उत्तर प्रदेश

‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर फोन काटा, तो पत्नी पहुंची थाने; पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Bahraich Triple Talaq Case: उत्तर प्रदेश बहराइच/रफीक उल्ला खान: एक अगस्त 2019 को देश में मुश्लिम महिलाओं की विवाहीत सुरक्षा के लिए तलाक-ए-बिद्दत को पूरी तरह खारीज करने वाले तीन तलाक अधिनियम 2019 लाया गया था. हालांकि, इस नियम के बाद भी तलाक की घटनाएं रुक नहीं रही है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से समाने आया है. जहां पति ने महिला को फोन पर तीन तलाक देकर शादी से रुखसती ले ली. लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया, जबकि ससुर पर दुष्कर्म और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रेहान ने फोन पर दिया तलाक

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का विवाह रूपईडीहा क्षेत्र के मुस्लिमबाग निवासी रेहान खान से हुआ था. महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा. उसने शिकायत में कहा है कि उसके ससुर अच्छन खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसने इसका विरोध किया तो उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति रेहान खान ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया. पीड़िता का कहना है कि उसे लंबे समय से प्रताड़नाएं झेलनी पड़ रही थीं और न्याय न मिलने पर उसने पुलिस की शरण ली.

पुलिस कर रही जांच

शिकायत के आधार पर रूपईडीहा थाना पुलिस ने पति रेहान खान और ससुर अच्छन खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


ये भी पढ़ें: वडोदरा के आसमान में गूंजी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की हुंकार! C-295 विमान की पहली उड़ान को वायुसेना की पूरी टीम ने ठोका सलाम


गौरतलब है कि देश में तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित किए जाने के बावजूद इस तरह के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago